For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माही मेरे बचपन का यार नहीं: साक्षी

Mahendra Singh Dhoni, Sakshi Rawat
रांची। इन दिनों फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के चेहरे पर मुस्कुराहट लौटी है, वजह है टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन और लगातार हार रही टीम इंडिया का वापस जीतना। अपने घर रांची में अंग्रेजों के हराने के बाद माही तो चंडीगढ़ चले गये लेकिन उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी घर पर ही रह गयीं। और अपने इस मौके का उन्होंने जमकर फायदा उठाते हुए उन तमाम लोगों के मुंह बंद करने की सोची जो उनको और उनके पति को लेकर तमाम तरह की बातें करते हैं।

अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक ट्विटर पर काफी एक्टिव रहने वाली साक्षी ने लिखा है कि वो और माही यानी कप्तान धोनी कभी भी बचपन के साथी नहीं रहे हैं। इसलिए कुछ लोग जब उन दोनों को बचपन की मोहब्बत कहकर बुलाते हैं तो उन्हें हैरानी के साथ-साथ हंसी भी आती है। साक्षी ने लिखा है कि मैं कभी भी बचपन में धोनी से नहीं मिली थी और ना ही मैं कभी बचपन में रांची में रही हूं और ना ही मैंने कभी भी यहां के स्कूल में पढ़ाई की है। यहां तक की मैं आप सब को बता दूं कि मैं रांची धोनी से शादी के बाद आयी हूं।

रही बात मेरे मां बनने की बात तो यह हमारा निजी फैसला है जिसे हम बहुत शिद्दत से लोगों को बतायेंगे लेकिन फिलहाल दो साल तक हम इस बारे में सोच भी नहीं रहे हैं इसलिए मैं मीडिया से कहना चाहूंगी कि कृपा करके मेरे मां बनने की झूठी बात को अपनी हेडलाइन ना बनायें।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि धोनी पापा बनने वाले हैं। रांची में मैच की जीत का जश्न भी उन्होंने भव्य तरीके से इसलिए मनाया क्योंकि उन्हें पापा बनने की खबर हाल ही में मिली थी जिसे वो लोगों के साथ बिना बताये जश्न के साथ शेयर करना चाहते थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+