For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Syed Mushtaq Ali: सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोहम्मद अजहरुद्दीन की विश लिस्ट, जानें क्या-क्या है शामिल

Syed Mushtaq Ali T20 trophy Kerala Opener Mohammad Azharuddin Bucket List went viral on Social Media: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारत में नेशनल टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के जरिये घरेलू क्रिकेट ने करीब 11 महीने बाद वापसी की है, जहां पर युवा खिलाड़ी अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कई युवा खिलाड़ी भी दमदार प्रदर्शन करते नजर आये हैं।

ऐसा ही एक प्रदर्शन बुधवार को केरल के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से देखने को मिला जिन्होंने मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में खेले गये मैच में महज 37 गेंदों में शतक ठोंकने का काम किया और 54 गेंदों में नाबाद 136 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के लिये मैच जीतने का काम किया।

और पढ़ें: अब भारत में बैठे-बैठे जीत सकते हैं अमेरिका के एक बिलियन डॉलर

अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की इस पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी इस पारी की जमकर तारीफ की तो वहीं सोशल मीडिया पर भी रातों रात उनके लाखों फैन्स बन गये। अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्के लगाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हालांकि इस बार उनके चर्चा में होने के पीछे कोई आतिशी पारी नहीं बल्कि उनकी बकेट (विश) लिस्ट है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस विश लिस्ट के तहत मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने अपने भविष्य को लेकर कुछ सपने सजाये हैं जिसके तहत उन्होंने बताया है कि आने वाले समय में खुद को कहां देखते हैं।

और पढ़ें: BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई मैच फीस, जानें अब कितनी मिलेगी रकम

अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की इस बकेट लिस्ट में आईपीएल में खेलना सबसे ऊपर है तो वहीं पर भारत में होने वाले 2023 विश्व कप की टीम में खुद को खेलते हुए देखने की चाह है। इस लिस्ट के अनुसार अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) आईपीएल 2021 में किसी भी टीम से खेलना चाहते हैं, साथ ही वह रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में 4 शतक लगाना चाहते हैं। इस दौरान अपना घर खरीदना और मर्सडीज बेंज का मालिक बनना भी उनकी विश लिस्ट में शुमार है।

आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में मुंबई की ओर से मिले 197 रनों का पीछा करते हुए केरल की टीम ने अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की पारी के दम पर 16 ओवर में ही 200 रन बना लिये थे और आसानी से मैच को जीत लिया।

Story first published: Friday, January 15, 2021, 19:32 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+