Syed Mushtaq Ali Trophy: राजस्थान को हराकर दिल्ली ने पहली बार जीता खिताब
नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में दिल्ली ने राजस्थान को 41 रनों से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्मुक्त चंद के 53 रनों की बदौलत 153/6 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 112 रन ही बना सकी।
दिल्ली की तरफ से कप्तान प्रदीप सांगवान ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरतलब है कि दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में पहुंची थी और मौका मारा दिल्ली ने।
बता दें कि उन्मुक्त चंद टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेल रहे थे, उन्होंने फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत (13) और अनुभवी गौतम गंभीर (27) के सस्ते में आउट होने के बाद सही समय पर बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे दिल्ली की टीम छह विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।
इसके जवाब में राजस्थान की टीम बल्लेबाजी 19.1 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज आदित्य गढ़वाल (36 गेंद में 52 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
