For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Syed Mushtaq Ali Trophy : जानिए काैन सी टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में, कब होंगे सेमीफाइनल मैच

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 : नई दिल्ली। भारत में चल रही सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले 19 जनवरी को समाप्त हुए। इसी के साथ अब यह भी तय हो गया कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ टीमें काैन सी हैं, जो अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कमर कस रही हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबले 26 जनवरी से शुरू होंगे। सभी चार क्वार्टर फाइनल मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 26 जनवरी और 27 जनवरी को कुल चार मैच खेले जाएंगे। कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बड़ौदा, बिहार और राजस्थान (Rajasthan) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

कर्नाटक और पंजाब (Punjab) के बीच मैच 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। उसके बाद, हिमाचल प्रदेश उसी दिन शाम 7 बजे तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगा। हरियाणा और बड़ौदा के बीच मैच 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। बिहार और राजस्थान के बीच मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा। इन चार मैचों के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। सेमीफाइनल भी अहमदाबाद में खेले जाएंगे जो 29 जनवरी को खेले जाएंगे। उसके बाद, फाइनल 31 जनवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी 2021 क्वार्टर फाइनल राउंड मैच
26 जनवरी - कर्नाटक बनाम पंजाब - दोपहर 12 बजे, अहमदाबाद
26 जनवरी - तमिलनाडु बनाम हिमाचल प्रदेश - शाम 7 बजे, अहमदाबाद
27 जनवरी - हरियाणा बनाम बड़ौदा - दोपहर 12 बजे, अहमदाबाद
27 जनवरी - बिहार बनाम राजस्थान - शाम 7 बजे, अहमदाबाद

सेमीफाइनल -
29 जनवरी -
पहला मैच - दोपहर 12 बजे, अहमदाबाद
दूसरा मैच - शाम 7 बजे, अहमदाबाद

फाइनल
31 जनवरी, शाम 7 बजे, अहमदाबाद

Story first published: Friday, January 22, 2021, 14:39 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+