Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ड्रेसिंग रूम में अनिल कुंबले से विवाद पर पहली बार बोले कोहली

दिल्ली। भारत के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद उठे बवाल पर अपनी खामोशी तोड़ी है। कुछ खास कहा नहीं लेकिन इशारों-इशारों में ड्रेसिंग रूम से कुछ हुआ था, उसके बारे में विराट बोल गए। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में जो कुछ हुआ उसका खुलासा वो नहीं करना चाहते हैं और क्रिकेटर के तौर पर अनिल कुंबले का सम्मान करते हैं।

'क्रिकेटर के तौर पर उनका सम्मान करता हूं'

'क्रिकेटर के तौर पर उनका सम्मान करता हूं'

पोर्ट ऑफ स्पेन में गुरुवार को विराट कोहली ने अनिल कुंबले के इस्तीफे देने की वजहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बयान देते समय सतर्कता बरतते हुए अनिल कुंबले की प्रशंसा की। विराट कोहली ने कहा कि वे अनिल कुंबले के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'देश के लिए उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका मैं रिस्पेक्ट करता हूं। हम सब उनका सम्मान करते हैं।'

'ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, नहीं बताऊंगा'

'ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, नहीं बताऊंगा'

बताया जा रहा है कि चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में कुछ हुआ जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि अनिल कुंबले को इस्तीफा देना पड़ा। उस ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ, इस पर कोहली ने कहा, 'हमने पिछले तीन-चार सालों में यह संस्कृति विकसित की है जिसमें ड्रेसिंग रूम में जो कुछ होता है उसकी पवित्रता को हमने बनाए रखा है। पूरी टीम इसमें विश्वास करती है। ड्रेसिंग रूम में जो भी होता है वह हम सबकी लिए निजी हैं जिसके बारे में मैं विस्तार से सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कह सकता।'

ड्रेसिंग रूम में विवाद से अनिल कुंबले के इस्तीफे तक

ड्रेसिंग रूम में विवाद से अनिल कुंबले के इस्तीफे तक

विराट कोहली-अनिल कुंबले विवाद में यह निकलकर सामने आया था कि दोनों के बीच पिछले छह महीने से बातचीत बंद थी। चैंपिंयनशिप ट्रॉफी के फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में अनिल कुंबले ने टीम को फटकार लगाई थी जिस पर विवाद बढ़ गया और आखिरकार कुंबले को इस्तीफा देना पड़ा। कुंबले ने कहा कि बीसीसीआई ने उनको बताया कि कैप्टन विराट कोहली को उनके तौर-तरीकों पर आपत्तियां हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+