IPL 2019, KKRvKXIP, Preview: पंजाब के पास ईडन गार्डन में 'MANKAD' से आगे बढ़ने का मौका
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन में 27 मार्च को बड़ा मुकाबला खेला जाना है। ये मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच देखने को मिलेगा। खास बात यह है दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में यह मैच किसी एक टीम के लिए विजयी क्रम को बरकरार रखने का बेहतरीन मौका भी होगा। कोलकाता की टीम ने ईडन गार्डन में जिस तरह से बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मैच जीता था उसको देखते हुए केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। उस मैच में आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स को रौंदकर रख दिया था।
जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजस्थान को 14 रनों से हरा चुकी है। लेकिन यह मैच जीत-हार से ज्यादा किंग्स इलेवन के कप्तान आर अश्विन के खेल भावना के विपरीत बटलर को आउट करने के तरीकों के कारण ज्यादा सुर्खिया बटोर ले गया। लेकिन अच्छी बात यह रही है गेल एक बार फिर से पुराने अंदाज में दिखे और तूफानी अर्धशतक बनाकर मैन ऑफ द मैच भी रहे।
खास बात यह है कोलकाता को यह मुकाबला भी ईडन गार्डन में खेलना है जहां अपने घर में उनको एक बार फिर से फायदा पहुंचने की उम्मीद है। अब तक इस मैदान पर 29 टी20 मैच खेले जा चुके हैं और 72% मामलों में टॉस जीतने वाला कप्तान बॉलिंग चुनता है। जबकि 66% ऐसे मामलों में टीम को जीत भी मिलती है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 क्रिस लिन, 2 सुनील नरेन, 3 रॉबिन उथप्पा, 4 नितीश राणा, 5 शुबमन गिल, 6 दिनेश कार्तिक, 7 आंद्रे रसेल, 8 पीयूष चावला, 9 कुलदीप यादव, 10 लॉकी फर्ग्यूसन, 11 प्रसीद कृष्णा
किंग्स इलेवन पंजाब: 1 क्रिस गेल, 2 केएल राहुल , 3 मयंक अग्रवाल, 4 सरफराज खान, 5 निकोलस पूरन / डेविड मिलर, 6 मनदीप सिंह, 7 एंड्रयू टाय / सैम करन, 8 आर अश्विन , 9 मोहम्मद शमी, 10 मुजीब उर रहमान, 11 अंकित राजपूत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
