प्रो कबड्डी लीग 2019: जीत की लय कायम रखना चाहेंगे थलाइवाज और दबंग दिल्ली
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 सीजन का 9वां लीग मैच दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच 25 जुलाई को हैदराबाद के गाचीबॉवली इंडौर स्टेडियम में होने जा रहा है। दिल्ली को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ केवल 7 टैकल अंक मिले थे जो थलाइवाज के खिलाफ उनके लिए एक चिंता का विषय हो सकता है। तमिल की टीम का रेडिंग डिपार्टमेंट तगड़ा है। हालांकि इस मैच से पहले दोनों ही टीमें जीत की लय में हैं जिसको वे आगे भी जारी रखना चाहेंगी।
दबंग दिल्ली के.सी.
इसमें कोई शक नहीं कि दिल्ली की टीम के मुख्य खिलाड़ी नवीन कुमार, रविंद्र पहल और मेराज शेख होंगे। हालांकि दिल्ली ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है लेकिन उनको अपने डिफेंस विभाग में काम करने की जरूरत होगी क्योंकि वे केवल 7 टैकल अंक ही जुटा पाए। अनिल कुमार का कमतर प्रदर्शन टीम में संभवतः सत्यवान और सईद गफ्फारी का रास्ता भी खोल सकता है।
नवीन कुमार रेडिंग विभाग में जरूर जबरदस्त थे और 14 रेड अंक बिना टैकल हुए जुटाए। उनको चंद्रन रंजीत ने भी 6 रेड अंक के साथ अच्छा सहयोग दिया। हालांकि शेख केवल 2 ही अंक जुटा पाए और उनसे अब टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
तमिल थलाइवाज
इस टीम के मुख्य खिलाड़ियों में रेडिंग मशीन राहुल चौधरी, अजय ठाकुर और मनजीत चिल्लर हैं। यह टीम संतुलन के लिहाज से लीग की बेहतरीन टीम नजर आती है। राहुल चौधरी ने पहला मैच शानदार खेला था। उनको कप्तान अजय ठाकुर और शब्बीर बापू का साथ मिले तो यह तिकड़ी दिल्ली के डिफेंस का तितर-बितर कर सकती है। यही नहीं टीम के पास वी. अजीत कुमार जैसी उम्दा बैंच स्ट्रेंथ भी है।
इसके अलावा रण सिंह और मोहित चिल्लर अपनी पॉजिशन में बहुत मजबूत लगे हैं जबकि टाइटंस के खिलाफ मैच में मनजीत चिल्लर भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे। उनका साथ युवा अजीत ने बखूबी निभाया था। यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीवी पर इसको स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
