INDvsAus,3rd T20: विराट कोहली की कप्तानी पारी की बदौलत, भारत 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज बचाई

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे व अंतिन मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 168 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन सलमी बल्लेबाजी डी डार्सी शॉर्ट ने बनाए। उन्होंने 29 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। शॉर्ट के आलावा कप्तान एरोन फिंच ने 28, एलेक्स केरी ने 27 और मार्कस स्टोयनिस ने 25 रन बनाए। स्टोयनिस और नाथन कूल्टर नाइल (13*) नाबाद पवेलियन लौटे।
रोहित और शिखर ने दिलाई सधी शुरुआत:
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की ।लक्ष्य का पीछा करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ रन जुटाए। भारत को पहला झटका 67 के स्कोर पर धवन के रूप में लगा। धवन अर्धशतक से चूक गए और 41 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 22 गेंदों की अपना पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने ब्रिस्बन में 42 गेंदों में 76 रन बनाए थे।
इसके बाद केएल राहुल ने 20 गेंद में 14 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस दौरान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी(61*) खेलते हुए भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। विराट की इस पारी के दौरान दिनेश कार्तिक ने भी उनका साथ दिया और नाबाद 22 रन की उपयोगी पारी खेली।
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: डी आर्ची शॉर्ट, एरोन फिंच, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, बेन मैकडेरमोटर, एलेक्स कैरी, नाथन नाइल, मिचले स्टार्क, एंड्रयू टाइ, एडम जम्पा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
