स्मिथ-लाबुशेन पर 'ब्रोमांस' का खुमार, फिंच ने कहा- वे हर मिनट साथ गुजारते हैं
नई दिल्ली: मार्नस लाबुशेन अपने दिग्गज सीनियर स्टीव स्मिथ के नक्शेकदम पर चलने वाले बल्लेबाज हैं जिनको तेजी से टेस्ट क्रिकेट का अगला बेजोड़ बल्लेबाज माना जा रहा है। लाबुशेन का टेस्ट करियर अब तक शानदार रहा है और उनको बस इसी तरह से करियर को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
लाबुशेन और स्मिथ इस समय भारत के दौरे पर हैं जहां पर कंगारू टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं जिसमें पहले मुकाबले में तो स्मिथ-लाबुशेन को बैटिंग का मौका ही नहीं मिला था लेकिन राजकोट में दोनों बल्लेबाजों ने अपने जौहर दिखाए। यह लाबुशेन के करियर की पहली ODI पारी भी थी।

फिंच ने की स्मिथ-लाबुशेन की कमेस्ट्री पर बात
इस पारी में लाबुशेन ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 46 रनों की पारी खेली जबकि उनके सीनियर स्मिथ मात्र दो रनों से शतक से चूक गए। वर्ना एक समय यह जोड़ी भारत के लिए मुसीबत बनती हुई दिखाई दे रही थी। इस जोड़ी ने कुल मिलाकर राजकोट में भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के बीच की कमेस्ट्री पर बात की है।

'सोने को छोड़कर दिन का हर मिनट साथ बिताते हैं'
मैच के बाद जब हर्षा भोगले ने फिंच से पूछा- "स्मिथ और लाबुशेन, वे लंबे-खोए हुए भाइयों की तरह दिखते हैं, क्या ऐसा नहीं है?"
पाकिस्तान दौरे से हटे बांग्लादेश टीम के कोचिंग स्टॉफ के 5 सदस्य
तो स्मिथ ने जवाब में कहा- "वे निश्चित रूप से (लंबे समय से खोए हुए भाई हैं)। उन्हें एक साथ बल्लेबाजी करना पसंद है, वे दिन के हर मिनट को एक साथ बिताते हैं। मुझे लगता है कि जब वे सोते हैं तभी केवल एक-दूसरे के साथ नहीं होते।"

तीसरे मुकाबले में भारत को निपटना होगा इस जोड़ी से
बता दें कि इस मुकाबले में लाबुशेन और स्मिथ आउट भी स्पिनरों पर हुए हैं। लाबुशेन जहां जडेजा के शिकार बने तो वहीं स्मिथ को कुलदीप ने अपनी फिरकी में फंसाया। भारत ने यह मुकाबला 36 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ, विराट कोहली एंड कंपनी ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली, जिसमें रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरा मैच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
