IPL 2019, DCvCSK: दिल्ली को उसके घर में हराकर चेन्नई ने जीता लगातार दूसरा मैच
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने फिरोजशाह कोटला में दिल्ली कैपिटल को 6 विकेट से हराते हुए आईपीएल के 12वें सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। कोटला की धीमी पिच पर दिल्ली के दिए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 18.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। चेन्नई की ओर से वॉटसन और रैना ने ऊपरी क्रम पर धमाकेदार पारियां खेली तो वहीं मध्यक्रम पर धोनी (26) और जाधव (26) ने सूझबूझ से खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वॉटसन ने 26 गेंदों पर 44 और रैना ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।
चेन्नई के एकमात्र असफल बल्लेबाज विश्व कप में टीम इंडिया के नंबर चार के दावेदारों में शामिल अंबाती रायडू रहे जो केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली की ओर से अमित शर्मा को सर्वाधिक दो विकेट मिले। जबकि अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया।
इससे पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में मेजबान दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। दिल्ली के लिए धीमी पिच पर जुझारू अर्धशतक लगाकर धवन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि चेन्नई की ओर से डीजे ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। दिल्ली की टीम में टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाजों को उम्दा शुरुआत मिली लेकिन धवन को छोड़कर कोई भी अपनी पारी को बना नहीं सका।
धवन (51) भी इस पिच पर अपने अंदाज से धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और अर्धशतक लगाने के ठीक बाद रनगति बढ़ाने के प्रयास में आउट हो गए। दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही थी। पृथ्वी शॉ (24) पारी को भले ही ज्यादा स्कोर नहीं दे सके लेकिन उन्होंने बढ़िया रन गति बनाए रखी। उनके आउट होने के बाद श्रेयर अय्यर (18) भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए पंत ने एक बार फिर दिखाया कि वे किसी भी पिच पर एक ही तूफानी अंदाज में क्यों बल्लेबाजी करने में सक्षम माने जाते हैं। उन्होंने आउट होने से पहले 12 गेंदों पर 25 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
