सोमवार को जारी ताजा सूची के मुताबिक फेडरर पहले और सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ब्रिटेन के एंडी मरे ने एक स्थान की छलांग के साथ नडाल को तीसरे स्थान से बेदखल कर दिया है।
मरे तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं जबकि नडाल को चौथे स्थान पर जाना पड़ा है। इस सप्ताह सिर्फ दूसरे और तीसरे स्थान पर परिवर्तन की बयार दिखी है। शीर्ष-2 और पांचवें स्थान के बाद नौवें स्थान तक वरीयता क्रम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो सूची में पांचवें, रूस के निकोली डेवीडेंको छठे, स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग सातवें, अमेरिका के एंडी रॉडिक आठवें, क्रोएशिया के मारिन सेलिक नौवें और फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग दसवें क्रम पर विराजमान हैं। पिछले सप्ताह त्सोंग 11वें स्थान पर थे।
नडाल को इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में क्रोएशियाई खिलाड़ी इवान जुबिकिक के हाथों मिली हार के कारण एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। जुबिकिक ने रॉडिक को हराकर रविवार को इंडियन वेल्स खिताब जीता। इस कारण उन्हें वरीयता क्रम में 13 स्थान का फायदा हुआ। वह 26वें से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।