आईपीएल टीम खरीदने में नहीं, मैच का लुत्फ उठाने में रुचि: अभिषेक
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अभिषेक वीडियोकॉन के साथ मिलकर पुणे टीम के लिए बोली लगाएंगे। परंतु बाद में वीडियोकॉन ने सफ अली खान और करीना कपूर से हाथ मिलाया। यह बात दीगर है कि सबसे ज्यादा बोली लगाकर सहारा समूह ने पुणे की टीम खरीद ली।
अभिषेक ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर इस बारे में ताजा टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "मैं आईपीएल की बोली में शामिल नहीं हुआ। मुझे इसमें रुचि भी नही हैं। मैं एक क्रिकेट प्रशसंक के रूप में हर मैच का लुत्फ उठाना पसंद करता हूं।"
उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के बीच रविवार को हुए रोचक मुकाबले का जिक्र भी किया। सुपर ओवर तक पहुंचे इस मैच में बाजी पंजाब के हाथ लगी थी। अभिषेक ने कहा, "रविवार रात क्या रोचक मुकाबला हुआ। इस बात से खुश हूं कि यहां प्रीति की टीम (पंजाब) जीती जो इसकी हकदार भी थी। यह एक शानदार मैच था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications