डेक्कन ने दिल्ली को दिखाया रास्ता
इंडियन प्रीमियर लीग के एक और रोमांचक मैच में रविवार को डेक्कन चार्जर्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 10 रनों से पराजित कर दिया.
आईपीएल का यह 15वां मैच डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच कटक में खेला गया.
डेक्कन चार्जर्स के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर ऐडम गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और डेयर डेविल्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा.
एक समय जब वार्नर और डेविलियर्स डेयरडेविल्स की ओर से बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि यह लक्ष्य डेयर डेविल्स के लिए काफ़ी आसान होगा.
लेकिन ऐंड्रयु साइमंड्स और चमिंडा वास की शानदार गेंदबाज़ी के कारण डेयर डेविल्स का मध्यक्रम खुलकर स्कोर न कर सका.
डेयर डेविल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुक़सान पर 161 रन बनाए. डेयर डेविल्स की ओर से वार्नर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए.
उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 46 रन बनाए लेकिन इसके अलावा कोई भी टिक कर नहीं खेल सका.
साइमंड्स के उनके रविवार के प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया.
चार्जर्स की पारी
डेक्कन चार्जर्स की ओर से इस मैच में विवीएस लक्ष्मण नहीं थे क्योंकि पिछले मैच में उनके हाथों में चोट आ गई थी. चार्जर्स को शुरुआत में ही झटका लगा जब मिश्र सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हो गए.
गिलक्रिस्ट ने अपने अंदाज़ में खेलते हुए 24 रन बनाए लेकिन वह अपनी शुरूआत को इस बार भी बड़ी पारी में नहीं बदल सके और आउट हो गए.
दक्षिण अफ़्रीका के गिब्स ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए जबकि ऐंड्रयु साइमंड्स ने 35 और रोहित शर्मा ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
