रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह के बर्थडे पर किया भावुक मैसेज, इस बात के लिए मांगी माफी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह 21 दिसंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। पत्नी रितिका के जन्मदिन को रोहित शर्मा खास बनाने से नहीं चूके। रोहित भले ही भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो लेकिन वहां से भी वह अपनी पत्नी के लिए खास मैसेज देना नहीं भूले।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर:
रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका सजदेह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। मेरी बेटर हाफ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। इस तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

रोहित ने क्यों मांगी माफी:
रोहित को रितिका के साथ ना होने का मलाल है। उन्होंने आगे तस्वीर के कैप्शन में लिखा है। मुझे अफसोस है कि इस साल इस खास मौके पर मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं। इसी वजह से मैंने पिछली साल वाली तुम्हारी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है।

रोहित को रितिका की याद:
सोशल मीडिया पर यह कपल काफी एक्टिव रहता है। रोहित शर्मा रितिका की दी हुई रिंग हमेशा पहनकर मैदान पर उतरते हैं। हाल ही मेंऑस्ट्रेलिया में दिए गए एक इंटरव्यू में भी रोहित ने रितिका को मिस करने की बात कही थी

रोहित कर सकते हैं पारी की शुरुआत:
दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लगातार दो मैचों में भारतीय सलामी जोड़ी मुरली विजय और केएल राहुल के फ्लॉप होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मेलर्बन में भारतीय वनडे और टी-20 ओपनर रोहित से टेस्ट पारी की शुरुआत कराई जा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
