For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 ब्लास्ट : आखिरी गेंद पर एसेक्स की रोमांचत जीत, वॉस्टरशायर को हराकर पहली बार बना चैंपियन

नई दिल्ली। इंग्लैंड की धरती पर हुए टी20 ब्लास्ट 2019 के टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसेक्स ने वॉस्टरशायर को 4 विकेट से हराते हुए पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच बेहद रोमांचक रहा। एसेक्स ने आखिरी गेंद पर मैच जीता। पिछले साल भी इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था जिसमें वॉस्टरशायर ने बाजी मारी थी। इस मैच में वॉस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में एसेक्स ने अंतिम पलों में अपने कप्तान के शानदार प्रदर्शन की मदद से 6 विकेट खोकर अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

एसेक्स के कप्तान साइमन हार्मर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश टीम के ऑलराउंडर मोइन अली की कप्तानी वाली टीम वॉस्टरशायर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। वॉस्टरशायर के लिए सलामी बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड फेल साबित हो गए और 4 रन बनाकर ही चलते बने। कप्तान मोईन अली ने 32 और रिकी वेसेल्स ने 31 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत एसेक्स को चुनाैती भरा लक्ष्य मिला।

जवाब में टॉम वेस्टली और रवि बोपारा के 36-36 और अंत में साइमन हार्मर के 7 गेंदों में 18 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मैच के आखिरी गेंद पर एसेक्स जीत हासिल कर ली। आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों में एसेक्स को 6 रन चाहिए थे जो सिमोन हार्मर ने दो चौके लगाकर बनाए। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन समरसेट के बाबर आजम ने बनाए। उनके नाम 578 रन रहे, वहीं डर्बीशायर के रवि रामपॉल ने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए। टूर्नामेंट में कुल मिलाकर आठ शतक लगे, वहीं गेंदबाजी में 9 गेंदबाजों ने पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 8:07 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+