नयी दिल्ली। रोंगटे खड़े कर देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने बंग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर कर दिया है। आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया ने बंग्लादेश को 1 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर का रोमांच चरम पर था तो कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी बार-बार हार्दिक पांड्या से बात कर रहे थे।
धोनी ने विश्वास दिखाते हुए आखिरी ओवर पांड्या को थमाया। गेंद हाथों में लेते ही वो मुस्कुरा उठे। धोनी आए, उन्होंने पांड्या से बात की। उनके पीठ पर हाथ फेरा और चले गए। लेकिन लगातार दो चौके लगने के बाद धोनी ने फिर एक बार पांडिया से बात की और कमाल देखिए हारा हुआ मैच भारत जीत गया।
जीत के बाद पूछे जाने पर धोनी ने बताया कि आखिर उन्होने पांड्या से आखिरी ओवरों में क्या बात की। उन्होंने बताया कि पांड्या को गेंद देने के बाद बता दिया गया था कि उसे यॉर्कर नहीं डालनी है। उसे सिर्फ बैक ऑफ द लैंथ गेंद डालनी है। हमने उसे तनावरहीत होकर सही लाइन-लैंथ पर गेंद डालने को कहा, फिर बल्लेबाज भले ही कैसा भी शॉट लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पांड्या ने वही किया जो हनारी रणनीति थी।