नई दिल्ली। जब टीम इंडिया हार रही थी तो हर कोई कप्तान धोनी की उम्र पर सवाल कर रहा था लेकिन अब जब धोनी की टीम जीत रही है तो धोनी की सफेदी की बात करना थोड़ा सा अजीब हो सकता है लेकिन दोस्तों बातें तो हो रही हैं।
और इस बार धोनी की उम्र की बातें कर रहे हैं टीम इंडिया को पहली बार विश्वविजेता का सम्मान दिलाने वाले कपिल देव। जिन्होंने आज तक के क्रिकेट कान्केल्व में बात करते हुए पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम के सामने कहा कि इंडिया और पाकिस्तान मैच का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है खिलाड़ियों पर और यही कारण है कि हमारे कप्तान साहब धोनी के दाढ़ी के बाल पक गये।
भारत-पाकिस्तान मैच का हमेशा होता है प्रेशर
अकरम ने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उसके जैसा संयमित, शांत और गंभीर कप्तान नहीं देखा, जो कहता कम और करता बहुत ज्यादा है। कपिल देव और अकरम दोनों ने माना कि टीम इंडिया टी20विश्वकप की प्रबल दावेदार है और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच जरूर रोमांचक होगा।