For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI का दावा, तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही होगा विश्वकप

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल के इस सीजन को बीसीसीआई ने सस्पेंड करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा के कोरोना संक्रमित होने के बाद आनन-फानन में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई गई और आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। लेकिन बीसीसीआई के लिए राहत की बात यह है कि आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की भारत की मेजबानी पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

कोरोना के चलते आईपीएल सस्पेंड
एएनआई को दिए इंटरव्यू में बीसीसीआई के एक सदस्य ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में जुलाई माह में यह फैसला लिया जाएगा कि आईसीसी टी-20 विश्वकप का आयोजन भारत में किया जाए या फिर भारत के बाहर किसी और देश में। बीसीसीआई के सदस्य ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हैं। मौजूदा स्थिति में हम इंतजार करना बेहतर समझ रहे हैं और स्थिति के अनुसार फैसला लिया जएगा। फिलहाल इसपर किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है कि विश्वकप का आयोजन भारत में होगा या भारत के बाहर।

जुलाई तक स्थिति को देखेंगे
बीसीसीआई सदस्य ने कहा कि हम जुलाई माह तक स्थिति को देखेंगे और इंतजार करेंगे कि स्थिति बेहतर हो, यह इंतजार जुलाई माह बाद नहीं होगा क्योंकि विश्वकप का आयोजन होना है और कुछ हफ्तों में फैसले नहीं लिए जा सकते हैं। बीसीसीआई को इस बात का भरोसा है कि चीजें आने वाले दिनों में बेहतर होंगी और मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,लिहाजा आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला ही सबसे उचित है।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 12:06 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+