For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी नटराजन ने बेटी संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा इमोशनल मैसेज

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नजराजन ने अपनी बेटी हानविका की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। नटराजन ने तस्वीर के साथ एक भावुक मैसेज भी साझा किया है। टी नटराजन की बेटी हानविका चार महीने की हो गई है, इस मौके पर नटराजन ने बेटी और पत्नी के साथ तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा हानविका तुम हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा हो।

नटराजन की पत्नी और बेटी संग तस्वीर को पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। टी नटराजन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करके लिखा, हमारी छोटी परी हानविका, तुम हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा हो। हमारी जिंदगी इतनी खुशहाल है तो इसकी वजह तुम हो। लड्डू हमे अपना माता-पिता चुनने के लिए बहुत शुक्रिया, हम तुम्हें हमेशा प्यार करते हैं। बता दें कि टी नटराजन अपनी बेटी के जन्म के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी क जन्म के समय पत्नी के साथ नहीं थे।

नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुरुआत में सिर्फ टी-20 टीम में चुना गया था, लेकिन कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टी नटराजन को वनडे औरर टेस्ट टीम में शामिल किया गया। नटराजन ने जिस तरह से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था उसके बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला वनडे मैच खेलते हुए नटराजन ने 13 रन देकर दो विकेट लिए थे। अपने पहले टी-20 मैच में नटराजन ने तीन विकेट लिए थे और सीरीज में कुल छह विकेट अपने नाम किए थे।

गाबा के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में नटराजन ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे। फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नटराजन को आराम दिया गया है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके। लेकिन आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि 12 मार्च से भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज शुरू होगी, सभी पांच मैच हैदाबाद के मोटेरा मैदान में खेले जाएंगे।

Story first published: Tuesday, February 23, 2021, 11:38 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+