For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नटराजन का इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 खेलना मुश्किल, फिटनेस टेस्ट में दोबारा फेल हुए वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले टी नटजराजन की फिटनेस टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। कंधे में चोट के चलते टी नजराजन का पहले टी-20 मुकाबले में खेलना मुश्किल लगरहा है। 12 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले से पहले नटराजन फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरू में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वहीं टी-20 टीम में शामिल किए गए वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है वरुण चक्रवर्ती पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर माह में वरुण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन कंधे में चोट की वजह से वह टीम से बाहर हो गए थे।

फिट होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को टीम में इंग्लैंड की सीरीज के लिए शामिल किया गया था, लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से वह फिटनेस टेस्ट में फेल हुए हैं, उसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि एक बार फिर से वरुण यो-यो टेस्ट में फेल हो गए, वह दो बार तय समय में 2 किलोमीटर की दौड़ नहीं पूरी कर सके। हम समझ सकते हैं कि वह मुश्ताक अली चैंपियनशिप के दौरान रिहैब में थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि पांच महीने बाद आखिर हम किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस को कैसे नापते हैं, मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स के लिए यह एक सबक है। सिर्फ गेंदबाजी के लिहाज से खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में तय मानकों के आधार पर नहीं हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार लेग स्पिनर राहुल चाहर को टीम में वरुण की जगह शामिल किया जा सकता है। राहुल चाहर पहले ही बायो बबल में हैं। वहीं राहुल तेवतिया राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और जल्द ही उनका दूसरा फिटनेस टेस्ट का परिणाम आएगा। तेवतिय भी पहले फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे।

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 15:12 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+