T10 : इस बल्लेबाज ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, खूब लगे चाैके-छक्के
अबू धावी : क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां कई रिकाॅर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। इस समय टी10 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है, जिसमें चाैकों-छक्कों की बरसात के साथ बड़े स्कोर बनते दिख रहे हैं। टी10 लीग 2021 का 27वां मैच बुधवार को डेक्कन ग्लैंडियर्स और बांग्ला टाइगर्स के बीच बीच खेला गया, जिसमें एक इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा विस्फोटक पारी देखने को मिली। यह बल्लेबाज है कोहलर कैडमोर। डेक्कन की तरफ से खेले कैडमोर ने महज 39 गेंदों में 96 रन जड़े दिए। वह शतक लगा सकते थे, लेकिन पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए, जिससे लीग का पहला ऐतिहासिक शतक लगाने चूक गए।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

17 गेंदों में यूं जड़े दिए 92 रन
कैडमोर ने 246.15 की तेज स्ट्राइक रेट के साथ यह पारी खेली। इस दाैरान उन्होंने चाैकों-छक्कों की खूब बरसात की। कैडमोर ने 12 चाैके तो 5 छक्के लगाए। इस तरह उन्होंने 17 गेंदों में बाउंड्रीस लगाकर 78 रन बटोर लिए। इस पारी के साथ कैडमोर ने नया इतिहास रच दिया। उन्होंने टी10 लीग के इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले 4 सीजन हो चुके हैं, लेकिन किसी भी बल्लेबाज द्वारा इतनी बड़ी पारी निकलती नहीं दिखी।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज-
सीजन-5 (2021): कोहलर कैडमोर - 96
सीजन-4 (2020): निकोलस पूरन - 89
सीजन-3 (2019): क्रिस लिन - 91
सीजन-2 (2018): एलेक्स हेल्स - 87
सीजन-1 (2017): ल्यूक रॉन्ची - 70

दर्ज की बड़ी जीत
कैडमोर की इस विस्फोटक पारी की बदाैलत डेक्कन ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 140 रन बना दिए। कैडमोर के अलावा आंद्रे रसेल ने 18 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। ओडिन स्मिथ 3 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में उतरी बांग्ला टाइगर्स की टीम श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का शिकार हो गई। हसरंगा ने 2 ओवर में महज 8 रन देकर 5 विकेट ले लिए, जिसके कारण बांग्ला की पूरी टीम 8.3 ओवर में 78 रनों पर ढेर हो गई ने और डेक्कन ने 62 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। डेक्कन की यह 10 मैचों में 7वीं जीत है, वह 14 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं बांग्ला टाइगर्स 9 मैचों में 5 जीत के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
