For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T10 League: अबु धाबी में दिखा अजीबो-गरीब एक्शन में गेंदबाजी करने वाला बॉलर, फैन्स चौंके

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी10 लीग में शनिवार को क्रिकेट फैन्स को एक ऐसा गेंदबाज देखने के मिला जिसकी गेंदबाजी से ज्यादा उसके गेंद फेंकने के अंदाज पर चर्चा हो रही है। शनिवार को अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स की टीम का डेक्कन ग्लैडिएर्स के साथ हुआ। किसी को अंदाजा नहीं था कि इस मैच में बांग्ला टाइगर्स की टीम अपनी टीम से कुछ अनोखा निकालने वाली है। बांग्ला टाइगर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 108 रनों का स्कोर बनाया था। जिसका पीछे करने उतरी डेक्कन ग्लैडियर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 54 रन ठोक दिये। बांग्ला टाईगर्स ने बचने के लिए अपने डेब्यूटेंट और श्रीलंकाई स्पिन केविन कोथिगोडा को गेंदबाजी की कमान सौंपी।

और पढ़ें: IPL 2020: इन विदेशी खिलाड़ियों को बाहर कर दिल्ली कैपिटल्स को होगा कितना नुकसान, देखें कैसी है टीम

राइट आर्म लेग ब्रेक गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने जैसे ही पांचवे ओवर की पहली गेंद फेंकी फैन्स बुरी तरह चौंक गए, हालांकि अपने 2 ओवर्स की गेंदबाजी में वह बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं कर पाये लेकिन अपने असाधारण गेंदबाजी ऐक्शन से सभी को हैरान जरूर कर दिया।

देखें कैसा है गेंदबाजी एक्शन

कोथिगोडा जब गेंदबाजी करने आते हैं तो उनका नॉन गेंदबाजी हैंड (बायां हाथ) नीचे गिर जाता है। इसके बाद उनकी नजरें बल्लेबाज के फुटवर्क या उसकी बल्लेबाजी पोजिशन से भी हट जाती हैं और वह अपने सिर के पीछे से हाथ घुमाते हुए गेंदबाजी करते नजर आते हैं। इस दौरान उनका सिर भी नीचे झुक जाता है और फिर बॉल फेंकते हुए वह पल भर के लिए बल्लेबाज की ओर देखते हैं और बॉल फेंक देते हैं। इसके बाद उनका बायां हाथ शरीर पर नियंत्रण पाने के लिए फिर से आर्क (चाप) बनाता हुआ पीछे से घूमकर आता है।

एक्शन ऐसा कि डर जाएंगे मुरली धरन

उनके एक्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के अजीबो-गरीब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस एक्शन को देखकर तो मुथैया मुरलीधरन भी डर जाएंगे।

मैच के दौरान कोथिगोडा ने 2 ओवर में 22 रन दिये और कोई भी विकेट ले पाने में असफल रहे। कोथिगोडा फिलहाल श्रीलंका के लिए घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। अब तक के करियर में उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 6 टी20 मैच खेले हैं और अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है।

साल 2017 में भी चर्चा में आया था यह एक्शन

साल 2017 में भी चर्चा में आया था यह एक्शन

इससे पहले साल 2017 में भी कोथिगोडा जब श्रीलंका के लिए अंडर 19 एशिया कप खेले थे तब भी अपने गेंदबाजी ऐक्शन के चलते खबरों में आए थे।

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पॉल एडम्स (साउथ अफ्रीका), सोहेल तनवीर (पाकिस्तान), देबाशीष मोहंती (भारत), शिविल कौशिक (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) और जसप्रीत बुमराह (भारत) जैसे गेंदबाजों के एक्शन पर भी काफी चर्चा हुई है।

Story first published: Sunday, November 17, 2019, 10:34 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+