टी 10 लीग में कमाल दिखाने मैदान में वापिस आ रहे हैं जहीर खान और आरपी सिंह जैसे खिलाड़ी
नयी दिल्ली। वनडे क्रिकेट के बाद जब टी20 आया तो लोगों ने इसकी सफलता पर काफी शक किया था। लेकिन, इसकी लोकप्रियता आज सबके सामने है। लोग इस खेल के इस कदर दीवाने हैं कि टेस्ट मैचों में बोरियत महसूस होने लगी है। अब टी20 के बाद आ गया है टी10!

सितारो का मेला
जी हां, क्रिकेट का यह सबसे फटाफट फार्मेट भविष्य में टी-20 मैचों का रोमांच वैसे ही खत्म कर सकता है जैसे की कभी टी-20 ने वनडे मैचों का किया था। हालांकि इसमें बहुत लंबा सफर तय करना अभी बाकी है लेकिन इस लीग की शुरूआत में कई बड़े नामों के जुड़ने से इसमें रोमांच कई गुना बढ़ गया है।

भारतीय खिलाड़ियों से बढ़ेगी लीग की शान
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, मुनाफ पटेल और प्रवीण कुमार कुछ प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटरों में से हैं, जिन्हें संबंधित फ्रेंचाइजी में आने वाले टी 10 लीग में संयुक्त अरब अमीरात के लिए चुना गया है।
बंगाल टाइगर्स ने जहीर को चुना जबकि पंजाबी लीजेंड्स ने कुमार को। 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली टी 10 लीग में ये सभी दिग्गज एक बार फिर से मैदान पर खेलते नजर आएंगे। एस बद्रीनाथ मराठा अरबों के लिए खेलेंगे जबकि पिछले साल के चैंपियन केरल किंग्स ने रीतिंदर सिंह सोढ़ी को चुना है।

लीग की बढ़ती दीवानगी
वहीं, पख्तून ने आर पी सिंह को चुना है जबकि राजपूतों ने ड्रा में मुनाफ को चुना। इसी तरह से और भी कुछ नामों की लिस्ट दिलचस्प है। टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट लेने वाले जहीर खान को उम्र के इस पड़ाव में स्विंग कराते देखना रोमांचक होगा।
टी 10 लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा कि जाने माने भारतीय खिलाड़ियों के खेलने से हमारे देश में इस लीग की काफी लोकप्रियता बढ़ेगी।
ये टी 10 लीग 12 दिनों तक चली जाएगी। बता दें कि टी 10 लीग, दुनिया का पहला 10-ओवर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग है जिसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। वहीं, इसके प्रसारण के अधिकारों के लिए हाल ही में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क से करार किया गया है। लीग में कुल 29 मैच खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
