For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: पहले ही मैच में अफरीदी की हैट्रिक का शिकार बने वीरेंदर सहवाग, मिली करारी हार

दुबई। यहां क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मट यानी टी10 का आयोजन हो रहा है। जहां पहले ही मैच में पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बना डाला है। मराठा अरेबियंस बनाम पख्तूंस मैच में आफरीदी ने एक ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर धमाल मचा दिया। बता दें कि जहां मराठा अरेबियंस की कप्तानी वीरेंदर सहवाग कर रहे हैं तो वहीं पख्तूंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहिद अफरीदी की टीम ने पखर जमान की धुआंधार बैटिंग से निर्धारित 10 ओवरों में 122 रन बनाए। अफरीदी की टीम की तरफ से डॉसन ने 23 गेंदों में 44 और जमान ने 22 गेंद में नाबाद 45 रनों की पारी खेली।

122 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी अरेबियंस टीम को पख्तूंस के गेंदबाजों ने 100 का आंकड़ा भी छूने नहीं दिया। पारी के पांचवें ओवर में आफरीदी ने अरेबियंस टीम के 3 बड़े विकेट गिराए। आफरीदी की इस हैट्रिक की मदद से उनकी टीम पख्तूंस ने मराठा अरेबियंस को 25 रनों से हरा दिया।

5वें ओवर की पहली गेंद पर आफरीदी ने रिली रोसौउ को चलता किया। वहीं अगली गेंद पर नए बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग भी तीसरी गेंद शून्य पर आउट हो गए।

Story first published: Friday, December 15, 2017, 9:50 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+