
मैदान पर बेहोश होकर गिए गए फ्लेचर
दरअसल ल्यूक अपना पहला ओवर करने जा रहे थे। सामने स्ट्राइक पर थे सैम हेन, हेन ने पहली ही गेंद पर मिड विकेट की ओर तूफानी शॉट मारा पर बॉल सीधे बॉलर ल्यूक के सिर से टकरा गई। बॉल लगते ही फ्लेचर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि उसके तुरंत बाद अंपायर ने तत्काल मेडिकल एमरजेंसी का इशारा किया और फ्लेचर के सिर को टॉवल से ढक कर ग्राउंड से बाहर ले जाया गया।

आधे घंटे तक रुका रहा मैच
हादसे के बाद 30 मिनट तक मैच को रोकना पड़ा। मैदान पर बेहोश पड़े फ्लेचर के पास दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी इकट्ठा हो गए थे। हालांकि कुछ ही देर में फिजियो के साथ फ्लेचर को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

गनीमत रही कि फ्लेचर की तबियत सही है
फ्लेचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि उनकी तबियत खतरे से बाहर है। फ्लेचर की स्थिति को जानने के लिए चिंतित फैंस को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए साथी खिलाड़ी जैक बेल ने हॉस्पिटल से उनकी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में फ्लेचर थम्स अप करते हुए दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
