
गाने ने बटोरी सुर्खियां
एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लाॅकडाउन में घरों में रहकर नियमों का पलन कर रही है तो इसी बीच गेल ने अपने गाने के जरिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। गेल ने जमैका के मशहूर सिंगर स्टाइलो जी के साथ इस गाने को गाया है।

पहले ब्रावो बटोर चुके हैं सुर्खियां
किसी विंडीज खिलाड़ी का सिंगर बनना नई बात नहीं है। आपको बता दें कि गेल से पहले ड्वेन ब्रावो भी एक मशहूर सिंगर है। उन्होंने 2016 मैं 'चैंपियन' गाना रिलीज किया था जो उस वक्त विंडीज के टी20 विश्व कप विजेता बनने पर दुनियाभर में खूब चला था। तब से ड्वेन ब्रावो को डीजे ब्रावो के नाम से पुकारा जाने लगा था।
|
गेल जीते हैं आलिशान जिंदगी
बता दें कि क्रिस गेल मस्तमाैला स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनके जीने का अंदाज अन्य क्रिकेटरों से बेहद अलग है। अपने जन्मस्थान जमैका में बहुत बड़ा बंगला खरीद रखा है जिसकी कीमत करीबन 20 करोड़ रुपए है। गेल ने अपने बंगले का नाम ‘CG333' रखा है। CG मतलब क्रिस गेल और 333 उनकी जर्सी का नंबर है जो आप मैदान पर देखते भी होंगे। गेल दुनिया के 9वें सबसे अमीर खिलाड़ी हैं जो 25 मिलियन डाॅलर के मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications
