Hockey World Cup 2018, India vs Belgium: भारत और बेल्जियम के बीच मुकाबला 2-2 से हुआ ड्रॉ
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बेल्जियम से भिड़ी जिसका नतीजा बराबरी पर छूटा। बुधवार को पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 में मेजबान भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से मात देकर शानदार शुरुआत की थी। बेल्जियम ने भी अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 के अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की थी। पूल सी में दोनों ही टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं। इस मैच में दोनों टीमोंं के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच का पहला गोल बेल्जियमकी तरफ से हुआ। जिसे काउंटर करते हुए भारत के हरमनप्रीत ने एक गोल किया और मैच बराबरी पर पहुंचाया। इस गोल के बाद भारत ने और गोल हासिल कर बेल्जियम पर बढ़त बना ली थी।
सिमरनप्रीत के गोल से स्कोर 2-1 पर पहुंच गया था लेकिन खेल के चार मिनट शेष रहते ही बेल्जियम ने भी जवाबी गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। जिसके बाद मैच का एक-एक अंक दोनों टीमों को बांट दिया गया। पांचवी रैंकिंग की भारतीय टीम ने 15 वी रैंकिंग प्राप्त दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था। रविवार को कंलिगा स्टेडियम में एक बार फिर से भारतीय टीम अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेगी। लेकिन इस बार उसके सामने चुनौती बड़ी है। भारत का मुकाबला विश्व की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से हो रहा है।
इससे पहले भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने फॉरवर्ड पंक्ति में उम्दा प्रदर्शन किया था। जिसमें सिमरनजीत ने दो गोल दागे। बाकी स्ट्राइकर भी उम्दा खेल दिखाने में कामयाब रहे थे। जबकी मिडफिल्ड और डिफेंस हरमनप्रीत सिंह, वीरेंद्र लाकड़ा, सुरेंदर सिंह का भी प्रदर्शन अच्छा रहा था। वहीं, गोलकीपिंग में पीआर श्रीजेश हैं ही। हालांकि पेनाल्टी कार्नर भारत के लिए चिंता का सबब होगा। पहले मैच में भारत कुल पांच पेनल्टी कार्नर में से केवल एक को ही गोल में तब्दील कर सका था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
