Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंतजार खत्म: फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च, जो दिल छू लेगा

मुंबई। आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार लोग बेताबी से कर रहे थे, जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की।

फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स'

जिन्होंने अपनी बायोग्राफी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर

आपको बता दें कि सचिन की जीवनी में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अभिनय करते नजर आएंगे। सचिन का किरदार मयुरेश प्रेम ने निभाया है। इस पूरी जीवनी में एक छोटे सचिन की 'द ग्रेट सचिन' बनने की कहानी है। साथ ही इसमें सचिन की लाइफ से जुड़ी हर इमोशनल बातें भी दिखाई देंगी।

एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम

एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम

गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट और शतकवीर सचिन तेंदुलकर को भी लगता है कि एक्टिंग करना काफी मुश्किल भरा काम है। इस फिल्म के बारे इंटरव्यू देते समय सचिन ने कहा कि क्रिकेट खेलने से ज्यादा मुश्किल मेरे लिए कैमरा फेस करना था। मैंने इतने सालों तक आराम से क्रिकेट खेला, जिसे कि लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया लेकिन जब उन्होंने मुझे खुद कैमरे के सामने कुछ कहने के लिए बोला तो ये मेरे लिए आसान नहीं था।

एमएस धोनी के एक बयान की भी झलक

एमएस धोनी के एक बयान की भी झलक

सचिन की फिल्म में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक बयान की भी झलक दिखाई गई है। तेंदुलकर ने अपनी फिल्म में अपनी ही आवाज़ दी है और उनकी पत्नी अंजलि को भी एक वाकया साझा करते हुए बताया गया है।

फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स

फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स

आपको बता दें कि फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स का निर्देशन पुरस्कार विजेता ब्रिटिश निदेशक जेम्स अस्र्किन ने किया है और 200 नॉटआउट प्रोडक्शन्स द्वारा ये निर्मित की गई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+