ट्वेंटी-20 विश्व कप : 'गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया'
स्मिथ ने मैच के बाद कहा, "शुरुआती छह ओवर हमारे लिए बेहद निराशाजनक रहे। हम मूलभूत बातों पर ध्यान नहीं दे सके और खराब गेंदबाजी तथा अहम मुकाम पर छोड़ गए कैचों ने हमें हार के मुंह में धकेल दिया। पहले छह ओवर में हम इंग्लैंड के तीन-चार विकेट झटक सकते थे लेकिन अपनी गलती के कारण हम मैच गंवा बैठे।"
स्मिथ ने मोर्न मोर्कल की उस नो-बाल पर ज्यादा निराशा जाहिर की, जिस पर लपका गया क्रेग केसवीटर का कैच बेमानी करार दिया गया। इस जीवनदान का फायदा उठाकर केसवीटर ने केविन पीटरसन के साथ मिलकर 10.3 ओवरों में अपनी टीम के Ýिए 94 रन जोड़े।
स्मिथ ने कहा, "वह नो-बॉल हमारे लिए भारी पड़ा। हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए और एक खास मुकाबले में तो बिल्कुल भी नहीं। मैं उम्मीद करूंगा कि गेंदबाजी कोच इस विषय पर गंभीरता से काम करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली दूसरी दर्ज की। दक्षिण अफ्रीकी टीम की सुपर-8 में यह पहली हार है। उसने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications