T-20 : कोहली ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकाॅर्ड, मोहम्मद नबी से मिल रही है टक्कर

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली ने विंडीज क्रिकेट टीम की हैदराबाद में हुए टी20 मैच में धज्जियां उड़ाकर रख दीं। कोहली ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए भारत को बड़ी आसानी से जीत दिलाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। विंडीज से मिले 200 रन से ज्यादा लक्ष्य को भारत ने कोहली की नाबाद 94 रनों की पारी की बदाैलत 8 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। कोहली की यह पारी 50 गेंदों में 6 चाैकों व 6 छक्कों की मदद से आई। इस पारी के साथ कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी का एक रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।

तोड़ा ये रिकाॅर्ड

तोड़ा ये रिकाॅर्ड

कोहली को इस धमाकेदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' से नवाजा गया। यह कोहली को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 12वीं बार पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्होंने इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' पाने के मामले में शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया है। अफरीदी ने 2006 से 2018 तक 99 मैच खेले जिस दाैरान उन्होंने 11 बार यह अवार्ड हासिल किया था, वहीं कोहली ने महज 73 मैचों में ही उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।

मोहम्मद नबी से मिल रही है टक्कर

मोहम्मद नबी से मिल रही है टक्कर

इस मामले में अब कोहली को अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी से टक्कर मिल रही है। सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' पाने के मामले में कोहली मोहम्मद नबी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। नबी ने भी 12 अवार्ड जीते हैं जो 75 मैचों में आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच अवार्ड' की होड़ है। हालांकि नबी की उम्र 34 साल हो चुकी है, वहीं कोहली अभी 31 साल के हैं। इस फाॅर्मेट में यह रिकाॅर्ड आने वाले समय में कोहली पक्के ताैर पर अपने नाम आसानी से दर्ज कर सकते हैं।

कोहली की पारी ने यूं दिलाई जीत

कोहली की पारी ने यूं दिलाई जीत

इस मुकाबले में विंडीज ने भारत को जीत के लिए 20 ओवरों में 208 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारत ने मैच18.4 ओवर में मैच 6 विकेट से जीत लिया। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (8) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन उसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार साझेदारी बनाई। राहुल 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने 4 छक्के लगाए। इसके अलावा पंत ने 18 रनों का योगदान दिया जबकि अय्यर ने केवल 4 रन बनाए।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+