ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- कोहली सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे सिर्फ इस एक को छोड़कर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट के तमाम कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं। विराट के पास खेलने के लिए अभी कई और साल बाकी हैं। ऐसे में वह क्रिकेट के लगभग हर रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ मानना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का। स्टीव वॉ ने कहा है कि विराट क्रिकेट के हर रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं सिवाय एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के।
स्टीव वॉ ने कहा है कि विराट कोहली क्रिकेट के हर फॉर्मेट के हर रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं लेकिन सर डॉन ब्रैडमैन के बैटिंग एवरेज को पीछे नहीं छोड़ सकते। स्टीव ने विराट के बारे में कहा है, "उसके पास पेशन है, रन बनाने की भूख है, फिटनेस है, डिजायर है और वह खेल को प्यार करता है। अगर वह गंभीर रूप से इंजर्ड नहीं होता है तो वह क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकता है सिर्फ ब्रैडमैन के एवरेज को छोड़कर।"
100 के करीब है ब्रैडमैन का एवरेज
आपको बता दें, सर डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की एवरेज से रन बनाए हैं। ब्रैडमैन को 100 का एवरेज करने के लिए 4 रन की जरूरत थी लेकिन वो जीरो पर आउट हो गए। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 6996 रन बनाए थे, जिसमें 29 शतकों के अलावा 12 दोहरे शतक भी शामिल थे। यही कारण है कि विराट कभी भी इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सकते।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए हैं। विराट ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने जहां 10 हजार रन बनाने के लिए 259 पारियों का सहारा लिया था वहीं, विराट ने ये कारनामा सिर्फ 205 पारियों में कर दिखाया है। इस सीरीज के बाद विराट कोहली के नाम 62 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
