INDvSL: 82 रन बनाने वाले विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र टी-20 कोलंबो में खेला गया। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दौरे का व्हाइटवॉश किया। दरअसल टेस्ट में नंबर वन भारतीय टीम ने श्रीलंका का तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। जिसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज में भी भारत ने 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।

T20 LIVE Cricket Score INDIA VS SRI LANKA:-

  • 82 रन बनाने वाले विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज
  • 10:52PM- एकमात्र टी20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, कोहली-पांडे रहे मैच हीरो
  • 10:51PM- भारत को जीत के लिए 1 रन चाहिए मनीष पांडे 47 रन बनाकर क्रीज पर थे। पांडे ने चौका लगाकर अपनी पहली टी20 फिफ्टी पूरी की।
  • 10:50PM- 82 बनाकर विराट कोहली आउट
  • 10:45PM- विराट कोहली 82 रन बनाकर आउट, भारत को जीत के लिए चाहिए 9 गेंदों में 10 रन
  • 10:20PM- विराट कोहली का तूफानी अर्धशतक, पांडे की धुआंधार बैटिंग
  • 9:54PM- भारत का दूसरा विकेट गिरा, शनाका के शानदार कैच ने राहुल को भेजा पवेलियन। 24 रन बनाकर आउट।
  • 9:37PM- मलिंगा का शिकार हुए रोहित शर्मा, 9 रन बनाकर आउट
  • 9:24PM- 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत, रोहित-राहुल क्रीज पर
  • 9:09PM- श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए दिया 171 रनों का लक्ष्य, 20 ओवर में बनाए 170/7
  • 8:54PM- श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, प्रसन्ना बने कुलदीप का शिकार। 11 रन बनाकर कोहली ने लपका कैच।
  • 8:42PM- श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, चहल ने शनाका को किया आउट। स्कोर 113/6
  • 8:38PM- आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, चहल ने परेरा को किया बोल्ड। स्कोर 113/5
  • 8:36PM- 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/4
  • 8:31PM- 99 के स्कोर पर तूफानी फिफ्टी बनाकर कुलदीप का शिकार हुए मुनावीरा। 29 गेंदों में बनाए 53 रन।
  • 8:27PM- 26 गेंदों में मुनावीरा की ताबड़तोड़ फिफ्टी, श्रीलका का स्कोर 100 के पास।
  • 8:20PM- दिलशान मुनावीरा की ताबड़तोड़ बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 9 ओवर के बाद 84/3
  • 8:13PM- श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मैथ्यूज को धोनी ने किया स्टंप आउट। 7 रन बनाकर हुए चहल का शिकार।
  • 8:09PM- श्रीलंका की तेज बैटिंग, 6 ओवर के बाद स्कोर 60/2
  • 8:03PM- श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, बुमराह का शिकार हुए डिकवेला। 17 रन बनाकर हुए आउट
  • 8:00PM- 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 46/1
  • 7:53PM- श्रीलंका को लगा पहला झटका, भुवी ने थरंगा को किया बोल्ड। 5 रन बनाकर हुए आउट।
  • 7:43PM- श्रीलंका की बैटिंग शुरू, भुवी ने किया पहला ओवर (स्कोर 4/0)
  • 7:26PM- भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
  • 7:28PM- बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी, 7:25 पर होगा टॉस, 7:40 पर शुरू होगा मैच
  • 7:02PM- ग्राउंड बिल्कुल सही है। जल्द ही होगा टॉस।
  • 6:53PM- आउट फील्ड काफी गीला है। हालांकि ग्राउंड्समैच तेजी से पानी बाहर करने में लगे हुए हैं।
  • 6:30PM- बारिश रुकी, 7 बजे होगा अगला इंस्पेक्शन।
  • 6:22PM- कोलंबो में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। हालांकि अभी बारिश रुक गई है लेकिन ग्राउंड्समैन को कोफी काम करना है। कवर हटाए जा रहे हैं।
  • 5:56PM- आपको बता दें कि पिछले साल आज के ही दिन ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में 65 गेंदों में 145 रनों की पारी खेली थी। हालांकि श्रीलंका ने भी अच्छा खेल दिखाया था लेकिन उसे 85 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी (कीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह, यज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
  • श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (कीपर), उपुल थरंगा (कप्तान), दिलशान मुनावीरा, आशान प्रियजन, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शानका, सेकुगु प्रसन्ना, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, लसिथ मलिंगा, इसूरु उदाना।

    Story first published: Wednesday, September 6, 2017, 17:41 [IST]
    Other articles published on Sep 6, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+