फील्डर ने मैच के दौरान दर्शक को जड़ा थप्पड़, मैच रद्द
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार मैच कई वजहों से स्थगित होते हैं, जिसमें सबसे बड़ी वजह खराब मौसम होता है। लेकिन हाल ही में इंग्लैंड में मैच को इस लिए रद्द कर दिया गया क्योंकि क्रिकेटर ने दर्शक पर हमला कर दिया था।
VIDEO: जब धोनी बने कन्हैया और सुर में बजाई बांसुरी
द टोटल क्रिकेट सोल्युशन ट्वेंटी-20 शील्ड प्रतियोगिता में अल्मांडबरी वेस्लेन क्रिकेट क्लब और डेन्बी डेल क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मैच को अंपायर ने उस वक्त रोक दिया जब क्रिस स्काइस ने विरोधी टीम के दर्शक पर हमला कर दिया।
इस वाकये के बाद स्काइस पर अगले मैच पर पाबंदी लगा दी गयी है। अंपायर की रिपोर्ट के बाद उनपर कड़ी कार्यवाही हो सकती है। इस हादसे के बारे में वहां मौजूद दर्शक ने बताया कि स्काइस उस वक्त बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, वहां उनकी एक दर्शक के साथ बहस हुई जिसके बाद बात हाथापाई में बदल गयी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
