For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई टी20 लीग के नीलामी पूल में शामिल हुआ अर्जुन तेंदुलकर का नाम

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदलुकर जूनियर क्रिकेटर से सीनियर क्रिकेटर बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अर्जुन का नाम मुंबई टी20 की नीलामी पूल में जगह बना चुका है।

बाए हाथ का यह तेज गेंदबाज भारत के लिए अब तक दो अंडर-19 टेस्ट खेल चुका है। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल खेले गए थे, जहां पर उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे।

इसमें कोई शक नहीं कि नीलामी पूल में अर्जुन का नाम आने से फैंस में काफी दिलचस्पी बढ़ेगी। क्योंकि जो भी टीम अर्जुन पर बोली लगाएगी उसके साथ 'तेंदुलकर' नाम जुड़ जाएगा। 19 साल का यह गेंदबाज हाल में ही डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत हुआ दिखाई दिया था। इसके साथ उन्होंने मुंबई की अंडर 23 टीम में भी जगह बनाई थी।

आपको बता दें कि अर्जुन ने अपने गेंदबाजी एक्शन में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव उन्होंने बायो मैकेनिक्स विशेषज्ञ अतुल गायकवाड़ के दिशा-निर्देशन में किए। इसके अलावा वे अपने पिता सचिन के वनडे टीम के साथी और पूर्व विदर्भ गेंदबाजी कोच सुभ्रतो बेनर्जी के साथ भी काम कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 11:13 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+