IND vs NZ: ओवल में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस मैच में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी संभाल रहे हैं। रविवार को बे-ओवल के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और रोहित शर्मा के अर्धशतकीय पारी के चलते निर्धारित 20 ओवर में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: IND vs NZ: कीवी टीम पर बरसे शोएब अख्तर, कहा- मैच हारने की स्पेश्लिस्ट हो गई है न्यूजीलैंड
इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली और क्रैम्पस के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि अपनी इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। आइये एक नजर डालते हैं आंकड़ों पर:
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बाद टीम इंडिया ने TikTok पर किया डेब्यू, पोस्ट किया डांसिंग वीडियो

टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने
बे-ओवल के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 164 रन बनाये। आज के मैच में रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज नहीं उतरे हालांकि दूसरे ही ओवर में उन्हें बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा। इस दौरान रोहित शर्मा ने 41 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की बदौलत नाबाद 60 रन बनाये और चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा।
टी20 प्रारूप में यह रोहित शर्मा का 25वां अर्धशतक है। इसके साथ ही वह टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (24) को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल, पॉल स्टर्लिंग (17 अर्धशतक के साथ) तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हिटमैन
इतना ही रोहित शर्मा ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया और कीवी टीम के खिलाफ टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये। कीवी टीम के खिलाफ रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि विराट कोहली और केएल राहुल 2 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
इतना ही नहीं रोहित शर्मा कीवी सरजमीं पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ बराबरी पर पहुंच गये हैं।

100वीं बार टी20 में बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अपने करियर की 100वीं टी20 इंटरनैशनल पारी खेलने उतरे। उन्होंने अब तक 107 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं, जिनमें कुल 2713 रन बनाए। उनके नाम टी20 इंटरनैशनल में 4 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिये रोस टेलर का भी यह 100वां टी20 मैच रहा। वह 100वां टी20 मैच खेलने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बने।

19वीं बार टी20 इंटरनैशनल में कप्तान
रोहित शर्मा अपने टी20 इंटरनैशनल करियर में 19वीं बार कप्तानी संभालने उतरे। उन्होंने इससे पहले अपनी कप्तानी में 2 शतक भी लगाए हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में कप्तान रहते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी20 में 118 रन की पारी खेली थी। वहीं, वेस्ट इंडीज के खिलाफ नवंबर 2018 में लखनऊ में कप्तान के तौर पर खेलते हुए नाबाद 111 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
