For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 : रॉबिन उथप्पा ने चुनी NZ के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। अनुभवी क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बुधवार, 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना। उनका मानना है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में इन्हीं दोनों को ओपनिंग करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : माईखेल हिंदी ने चुनी 'बेस्ट प्लेइंग इलेवन', सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह

नंबर के लिए सूर्यकुमार को चुना

नंबर के लिए सूर्यकुमार को चुना

उथप्पा ने नंबर 3 पर रुतुराज गायकवाड़ को चुना, जिन्होंने आईपीएल के 2021 संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप जीती थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर को नंबर 4 और सूर्यकुमार यादव को नंबर 5 के लिए चुना। अय्यर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा खेला था, लेकिन वह विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सके। उथप्पा ने मध्यक्रम में कहीं भी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखने के लिए सूर्यकुमार की सराहना की।

रॉबिन उथप्पा ने साझा की अपनी राय

रॉबिन उथप्पा ने साझा की अपनी राय

उथप्पा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बोलते हुए अपनी टीम चुनी। उथप्पा ने नंबर 6 स्लॉट के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत के लिए गए क्योंकि उन्होंने माना कि बाएं हाथ का खिलाड़ी अगले विश्व कप में जाने वाले भारत के फिनिशरों में से एक है। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में फिनिशिंग की भूमिका के लिए पंत को थोड़ा और समय चाहिए। उथप्पा ने रवि अश्विन और युजवेंद्र चहल को अपना स्पिनर चुना। अश्विन ने विश्व कप के दौरान सीमित ओवरों के क्रिकेट में वापसी की और उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। दूसरी ओर, चहल को को टी20 विश्व कप के लिए शामिल नहीं किया गया था और वह अब खुद को साबित करना चाहेंगे। उन्होंने हर्षल पटेल को भी चुना, जो उन्हें लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बेहतर हुए हैं।

किशन और दीपक चाहर को जगह नहीं दी

किशन और दीपक चाहर को जगह नहीं दी

हर्षल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी प्रभावशाली थे। हर्षल पटेल के अलावा उथप्पा ने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज को अन्य तेज गेंदबाजों के रूप में चुना। भुवनेश्वर हाल ही में थोड़ा फीके दिखे थे। अपनी प्लेइंग इलेवन में उथप्पा ने ईशान किशन और दीपक चाहर को जगह नहीं दी, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं भारत-न्यूजीलैंड के हेड टू हेड की बात करें तो मुकाबला अभी तक बराबरी पर रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 17 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच हुए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 तो भारत ने 6 जीते, जबकि दो मैच सुपर ओवर के हुए जिसमें भारत ने बाजी मारी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत में 5 मैच खेले, जिसमें तीन बार जीत दर्ज की है।

रॉबिन उथप्पा द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवि अश्विन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 11:51 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+