IND vs NZ : यहां से पलटा सारा मैच, कोहली ने जबरदस्त थ्रो से उड़ा दी थी गिल्लियां
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नाजुक मोड़ पर भी उन्हें विरोधी टीम पर हावी होना आसानी से आता है। वेलिंगटन में हुए चाैथे टी20 मैच में सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। भारत को वापसी दिलाने में शार्दुल ठाकुर ने अहम रोहल निभाया जिन्होंने आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 7 रन भी बनाने नहीं दिए। लेकिन इससे पहले विराट कोहली भी ऐसा काम कर चुके थे जिससे मैच का पूरा पासा पलट गया था।
दरअसल, मार्टिन गुप्टिल के आउट होने के बाद कोलिन मुनरो ने टिम सेफर्ट के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया था। मैच हाथ से जाता दिख रहा था कि 12वें ओवर में कोहली ने ऐसा जबरदस्त थ्रो मारा कि मुनरो को पवेलियन लाैटने पर मजबूर होना पड़ गया। मुनरो जब आउट हुए तो स्कोर 96 पर था। हुआ कुछ ऐसा कि शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चाैथी गेंद पर मुनरो ने शाॅट खेला। उन्होंने पहला रन पूरा करने के बाद दूसरा रन लेना भी चाहा, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने गेंद लपकते हुए कोहली के पास फेंक दी। ऐसे में कोहली ने भी देरी ना करते हुए मुनरो को रन आउट कर दिया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
मुनरो 47 गेदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। यहां से फिर भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करने में सफलता पा ली। अगले ही ओवर में सेफर्ड भी 57 रन बनाकर रन आउट हो गए। अगर मुनरो पवेलियन ना लाैटते तो मैच हाथ से जाता जा रहा था। बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 7 रनों की दरकरार थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच टाई हो गया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए जो उनको जीत से दूर ले गए। इसके बाद सुपर ओवर में कोहली ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने 1 विकेट लेकर 13 रन दिए। जवाब में केएल राहुल और कोहली आए। राहुल ने पहली 2 गेंदों पर छक्का-चाैका लगाकर 10 रन बटोर लिए। तीसरी गेंद पर वो आउट हो गए। चाैथी गेंद पर कोहली ने 2 जबकि पांचवीं गेंद पर चाैका लगाते हुए टीम को जीत दिला दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
