For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की धमाकेदार जीत में बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का T20I रिकॉर्ड

नई दिल्लीः बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसने T20 वर्ल्ड कप में अपना लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है। इस जीत में टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से अच्छा योगदान दिया और उन्होंने एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

बाबर आजम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कप्तान के तौर पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने यह कारनामा केवल 26 पारियों में पूरा किया है जबकि विराट कोहली ने इसके लिए 30 पारियां खेली थी। अगर इस लिस्ट में अन्य कप्तानों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस ने ऐसा करने के लिए 31 पारियां ली थी, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच 32 पारियां ले चुके हैं और केन विलियमसन 36 पारियों के साथ टॉप फाइव में बरकरार हैं।

बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर 51 रन बनाए जबकि आसिफ अली ने निचले क्रम पर आकर एक बार फिर साबित किया कि वह इतने बड़े हिटर क्यों माने जाते हैं। अली ने बेहद महत्वपूर्ण 7 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 4 छक्के एक ही ओवर में लगाए गए और पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर सुपर 12 के मुकाबले में अपनी जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रही।

पाकिस्तान की टीम पहले ही न्यूजीलैंड और भारत जैसे मजबूत दावेदारों को हरा चुकी है और अब वह सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं क्योंकि उनके अगले मुकाबले स्कॉटलैंड और नामिबिया जैसी बहुत कमजोर टीमों के साथ है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने यूएई में लगातार 14 T20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत लिए हैं और वे ग्रुप 2 में टॉप पर बैठे हुए हैं।

बाबर बाबर आजम ने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने इस मुकाबले में गेंद से अच्छी शुरुआत की और जैसी प्लानिंग की थी उसी हिसाब से काफी विकेट भी मिल गए। हो सकता है कि आखिर में हमने 10 से 15 रन फालतू दे दिए होंगे। और जब हमारी बल्लेबाजी आई तो हम पावर प्ले को उस तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सके जिस तरह से हमने सोचा था। लेकिन हमारी पारी के अंत में मलिक और आसिफ अली जानते थे कि काम को किस तरीके से पूरा करना है।"

धुआंधार पारी खेलने वाले आसिफ अली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उनको इसी तरह के खेल के लिए जाना जाता है और मैं पहले से ही जानता था कि वह इस तरह की बल्लेबाजी करेंगे। हमने गेंदबाजी के साथ अपनी रणनीतियों को अच्छे से लागू किया है।"

बाबर आजम ने अफगानिस्तान की भी तारीफ की और कहा कि उनके पास भी अच्छी क्वालिटी के गेंदबाज हैं और मैं कोशिश कर रहा था कि अपनी बैटिंग को जितना अंत तक ले जा सकूं लेकर चला जाऊं। दुर्भाग्य से मैं मैच को फिनिश नहीं कर सका लेकिन आसिफ अली को क्रेडिट जाता है।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 9:29 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+