For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC: मुश्किलों से उभरकर फॉर्म में लौटे डेविड वार्नर, फिंच ने की 'खूबसूरत पारी' की तारीफ

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच अब काफी संतुष्ट हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने जिस पुराने घोड़े पर दांव लगाया था वह आखिर दौड़ में तेज भागने लगा है। फिंच के पुराने साथी और मौजूदा समय में बुरे दौर से गुजर रहे डेविड वार्नर एक क्लास पारी के साथ फॉर्म में लौट आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला श्रीलंका से हुआ और ग्रुप 1 के इस मैच में कंगारू ने लंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे जिसको ऑस्ट्रेलिया ने केवल 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

डेविड की पारी को इस मैच का आकर्षण कहा जा सकता है। आईपीएल 2021 में बेहद ही निराशाजनक सीजन का अंत करने वाले वार्नर ने केवल 42 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके लगाए गए और अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया। हालांकि मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे एडम जांपा जिन्होंने 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में नंबर दो पर आ चुकी है। उन्होंने ग्रुप 1 से अपने दोनों मैच जीते हैं। कप्तान आरोन फिंच ने भी मुकाबले में 37 रन बनाए और वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी जोड़ी। फिंच यहां पर वार्नर और जांपा दोनों की तारीफ करते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के ऊपर पांचवीं टी20 जीत थी।

फिंच ने मैच के बाद कहा, "डेविड ने एक खूबसूरत पारी खेली। एक बल्लेबाज के तौर पर मैं कह सकता हूं कि उनको मैन ऑफ द मिलना अच्छा होता, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप जांपा की ओर देखते हैं तो उनका प्रभाव मैच पर बहुत ज्यादा पड़ा है।"

कप्तान ने आगे कहा कि टीम अपनी प्लानिंग के साथ जुड़ी रही जिसका ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ।

"मुझे अभी भी लगा कि यह वास्तव में एक अच्छा विकेट था इसलिए इसका पीछा करना वास्तव में अच्छा था। हमें पता था कि हमें थोड़ा शांत होना होगा क्योंकि जब गेंद चारों ओर जा रही थी तो ऐसा लगा जैसे वे 15 रन एक ओवर में करने जा रहे थे लेकिन जब आपने देखा यह केवल 8 रन प्रति ओवर था।

फिंच ने कहा, "इसलिए यह हमारी योजनाओं पर टिके रहने की तरह है। यहां भावनाओं का कोई काम नहीं है क्योंकि तब ऑस्ट्रेलिया अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेलता है।"

टी20 विश्व कप के 26वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को उसी स्थान पर चिर-प्रतिद्वंद्वी और टेबल-टॉपर इंग्लैंड से होगा।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+