
आकिब जावेद ने कहा था- भारत नार्मल खेलकर ही जीत जाएगा
इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व पेसर आकिब जावेद ने काफी बोल्ड बयान दिया था। उन्होंने बिना किसी लाग लपेट के सीधे तौर पर कहा था कि भारत अगर अपना सामान्य खेल भी खेलता है तो भी वह पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगा। आकिब जावेद पाकिस्तान के 90 के दशक के बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं और वह आने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के ऊपर पूरी तरह से वरीयता देते हैं।
आकिब जावेद ने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर एक बात कही थी कि भारत अपनी सामान्य क्रिकेट खेलकर पाकिस्तान को हरा सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत ही इस मैच में दावेदार नजर आ रहा है क्योंकि यहां पर आपको विराट कोहली रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या केएल राहुल जैसे मैच विजेता देखने को मिलते हैं जबकि दूसरी ओर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भी बहुत बेहतरीन है। आकिब जावेद ने कहा, "अगर पाकिस्तान को जीतना है तो उसको उस दिन अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट से भी बेस्ट करना होगा। अगर भारत की पूरी टीम को देखें तो यह विश्वकप खिताब जीतने की पक्की दावेदार नजर आती है।"

दानिश कनेरिया ने कहा था- भारत की 'बी' टीम ही काफी है
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने तो एक कदम और आगे बढ़ कर यह कहा है कि भारत की बी टीम भी पाकिस्तान की ए खिलाड़ियों से सजी टीम को मात दे सकती है। कनेरिया ने आईपीएल का यूएई लेग शुरू होने से पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर भारत और वेस्टइंडीज स्कोर t20 विश्व कप के फाइनल लिस्ट के तौर पर देखा और कहां कि भारत की 'बी' टीम भी निश्चित तौर पर पाकिस्तान को मात दे सकती है।
वैसे तो लोग दानिश कनेरिया के बारे में यह बात भी कर देते हैं कि वे परंपरागत तौर पर भारतीय सपोर्टर ही रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी भारत को विश्वकप खिताब जीतने के लिए दावेदार तक बताया है। इंजमाम का यह भी कहना है कि जिस तरह की पिचों पर T20 वर्ल्ड कप हो रहा है वहां भारत दुनिया की सबसे खतरनाक टीम है।

भारत दुनिया की सबसे खतरनाक टीम- इंजमाम उल हक
इंजमाम का यह बयान टी20 विश्व कप में किसी पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर के द्वारा दिया गया भारत को सबसे बड़ा कंप्लीमेंट है। इंजमाम ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हाल ही कहा कि वैसे तो T20 फॉर्मेट इस तरह का है जहां कोई भी खिलाड़ी अपने दिन पर मैच को बदल सकता है लेकिन भारत के पास किसी भी अन्य टीम की तुलना में जीत के काफी ज्यादा मौके हैं क्योंकि उनके पास अनुभवी T20 खिलाड़ी मौजूद है और परिस्थितियां उनके अनुकूल है।
इंजमाम भारत को टूर्नामेंट का विजेता बताने की भविष्यवाणी करने के बाद यह कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेले जाने वाला मुकाबला फाइनल से पहले का फाइनल है और ये मैच जीतने वाला आगे बहुत आत्मविश्वास लेकर जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
