For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC 2021: नई स्पीड सनसनी उमरान मलिक हुए टीम इंडिया में नेट बॉलर के तौर पर शामिल

नई दिल्लीः विराट कोहली की तारीफ का फल उमरान मलिक को तुरंत मिल गया है। उनको टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली है। उमरान काफी तेज स्पीड निकालकर कप्तान को प्रभावित करने में सफल रहे थे। कोहली की तारीफ के कुछ दिनों बाद जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के लिए एक नेट गेंदबाज के रूप में यूएई में रहने के लिए कहा गया था। आईपीएल भी यहीं पर हो रहा है जिसका मतलब है मलिक के लिए यूईए का सुहारा टूर जारी रहेगा।

कोहली ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, "यह टूर्नामेंट हर साल प्रतिभाओं को सामने लाता है, एक आदमी को 150 की गति पर गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा है। यहां से व्यक्तियों की प्रगति को समझना महत्वपूर्ण है।"

"तेज गेंदबाजों का मजबूत होना हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है और जब भी आप इस तरह की प्रतिभा देखते हैं, तो आप उन पर नजर रखने वाले होते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आप उनकी क्षमता को अधिकतम करें।"

उमरान मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए एक प्रभावशाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की। अपने पहले आईपीएल सीजन में, पेसर ने तीन मैचों में दो विकेट लिए। उनकी टीम SRH स्टैंडिंग में अंतिम स्थान पर रही और डेविड वार्नर को बेखदल करने के चलते भी विवादित रही।

आईपीएल की शुरुआत से पहले सिर्फ दो सीनियर स्तर के घरेलू मैचों का अनुभव ही मलिक के साथ था। 21 वर्षीय ने कप्तान विराट कोहली को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है। उमरान ने इस सीजन में गति से कई लोगों को प्रभावित किया और लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल की सबसे तेज गेंद भी फेंकी।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, युवा खिलाड़ी नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के बायो-बबल से जुड़ेंगे।

SRH फ्रेंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "हां, उमरन रुके हुए हैं क्योंकि वह नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के बुलबुले में शामिल होंगे।"

भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

Story first published: Sunday, October 10, 2021, 9:22 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+