IND vs PAK मैच से पहले सुनील गावस्कर, कपिल देव की मसाज करते नजर आए अख्तर

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को मुकाबला होने जा रहा है। इसके लिए शोएब अख्तर भारतीय दिग्गजों के साथ जुड़ गए हैं। भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी रहे लोग अब बहुत ही कम मौके पर आपस में बातें करते देखे जाते हैं और यह कुछ ऐसा ही एक समय है।

भारत पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगी और फैंस के लिए इस हाई वोल्टेज गेम के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है। अब इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टि्वटर पर कपिल देव, सुनील गावस्कर और जहीर अब्बास जैसे दिग्गजों के साथ रूम शेयर करते हुए नजर आए और यह काफी हल्के-फुल्के खुशी के पल थे।

भारत-पाकिस्तान मैच की तैयारी

भारत-पाकिस्तान मैच की तैयारी

शोएब एक मजाकिया इंसान हैं और उनको कपिल देव और सुनील गावस्कर की मसाज करते हुए देखा जा सकता है जिसको कपिल तो काफी इंजॉय कर रहे हैं लेकिन सुनील गावस्कर को शायद थोड़ा दर्द हो रहा है।

शोएब अख्तर ने इन 2 तस्वीरों को पोस्ट किया और ट्विटर पर लिखा है- सर्वश्रेष्ठ में भी सर्वश्रेष्ठ के साथ समय अच्छा समय बिता रहा हूं। महान जहीर अब्बास, सुनील गावस्कर और कपिल देव साथ हैं और सभी के सभी क्रिकेट के महा मुकाबले के लिए तैयार हैं।

डेल स्टेन ने जताई भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच बनने की इच्छा, किया मजेदार ट्वीट

मैच को बड़ी है चर्चाएं-

मैच को बड़ी है चर्चाएं-

यहां महा मुकाबले का मतलब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है। विश्व कप में दोनों टीमें अभी तक 12 बार एक दूसरे के आमने सामने आई है जिसमें से 7 बार T20 इंटरनेशनल में ऐसा हुआ है। कहने की जरूरत नहीं कि भारत ने हर बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात दी है इसलिए बाबर आजम की टीम के पास इतिहास रचने का मौका इस बार भी है लेकिन क्या पाकिस्तान लगातार चल रही हार की इस परिपाटी को रोक पाएगा?

कोहली कह चुके हैं- यह एक सामान्य मैच ही है

इस बार तो भारत की टीम वैसे भी काफी बेहतर दिखाई दे रही है। इससे पहले यह दोनों टीमें 2019 के विश्व कप में खेली थी जहां भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से मात दे दी थी। क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को एक अलग ही दुनिया में लेकर चले जाते हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह एक आम मुकाबला है। चाहे वह भारत हो या पाकिस्तान, दोनों ही पक्षों के खिलाड़ियों ने हाल ही में यह स्वीकार किया है कि यह मात्र किसी अन्य आम मुकाबले जैसा है और इसको केवल फैंस और सोशल मीडिया पर हाइप दी जाती है जिसके चलते टिकट बहुत महंगे हो जाते हैं। विराट कोहली ने हाल ही में इस मैच के बारे में बात की थी और कहा था कि वह ऐसे मैच को किसी और सामान्य मैच की तरह ही लेते हैं।

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 19:26 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+