For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान को हराने के बाद शाहिद अफरीदी को सैल्यूट करते नजर आए शोएब मलिक- VIDEO

नई दिल्लीः वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने अपने विपक्षियों को एक पैर पर खड़ा कर रखा है और कोई भी टीम उनके खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने से बचना चाहेगी। पाकिस्तान अंतिम चार में लगभग प्रवेश कर चुका है क्योंकि वे अपने ग्रुप से लगातार तीन मैच जीत चुके हैं। पाकिस्तान की टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंदी पर हैं और अब ये उनके लिए इन पलों का लुत्फ उठाने का समय है। अक्सर इस तरह के लुत्फ भारतीय क्रिकेट टीम को उठाते हुए हमने काफी देखा है।

बढ़िया मूड में हैं इस समय पाकिस्तानी प्लेयर-

बढ़िया मूड में हैं इस समय पाकिस्तानी प्लेयर-

पाकिस्तान ने जब ताजा मुकाबले में अफगानिस्तान को मात दी तो शोएब मलिक को मजेदार मूड में देखा गया। 39 साल के अनुभवी खिलाड़ी को शाहिद अफरीदी को सलाम ठोकते हुए देखा गया। शाहिद अफरीदी अब पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन वे इस मौके पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थे। अफरीदी पाकिस्तानी क्रिकेट की महान हस्ती माने जाते हैं और सफेद गेंद क्रिकेट में उनको इस देश के महानतम ऑलराउंडरों में से एक का दर्जा मिला हुआ है। 2018 में पाकिस्तान के लिए अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाले अफरीदी बाद में टी20 टूर्नामेंट में दुनिया भर में सक्रिय रहे।

T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ कौन सी टीम खेलेगी फाइनल? बेन स्टोक्स ने की भविष्यवाणी

शाहिद अफरीदी को किया सलाम-

शोएब मलिक भी इस समय अनुभव का भरपूर उपयोग कर रहे हैं जिन्होंने दो मैचों में 45 के औसत और 45 रनों के कुल स्कोर से 128.57 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। उन्होंने पाकिस्तान की बैटिंग में एक स्थिरता दी है जो आप किसी भी अनुभवी से उम्मीद कर सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में प्रभावी थे जहां उन्होंने 26 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए अंतिम क्षणों में मलिक को लाना फायदे का सौदा साबित हुआ है। आप शोएब मलिक द्वारा अफरीदी को सेल्यूट करने का वीडियो यहां पर देख सकते हैं-

जहीर खान भी कर चुके हैं मलिक की तारीफ-

जहीर खान भी कर चुके हैं मलिक की तारीफ-

हाल ही में मलिक की तारीफ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अनुभवी मलिक ऐसे हैं जो टीम को जरूरी अनुभव देने के साथ प्रैशर की स्थितियों में भी शांत स्वभाव देते हैं। वे दबाव में बिखरकर टीम को टूटने नहीं देंगे।

जहीर का कहना था कि शोएब मलिक ने उन सेलेक्टरों को सही साबित कर दिया जिन्होंने अंतिम क्षणों में मलिक को मौका देने पर विचार किया।

अब पाकिस्तान का सामना 2 नवंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को नामीबिया से होगा। उनका आखिरी सुपर 12 मैच रविवार, 7 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में स्कॉटलैंड के खिलाफ है।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 12:20 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+