For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC: धोनी के होने से आत्मविश्वास मिलेगा, टीम का गेम 1-2 प्रतिशत तक सुधरेगा- कोहली

नई दिल्लीः धोनी के सितारे इस समय शानदार स्टाइल में सजे हुए हैं। आईपीएल 2021 को जीतना उन्होंने बच्चों का खेल बना दिया। जब हारे तो तीन मैच हार गए और जब जीते ऐसे जैसे कोई बात ही नहीं हुई। सब कुछ कुशलता से 'कूल' अंदाज में निपट गया। अब भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने की बारी है और धोनी फिर से सक्रिय रहेंगे। इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद उनका चतुर दिमाग कोहली का आत्मविश्वास जगाएगा।

विराट कोहली टीम के कप्तान हैं और धोनी उनके कप्तान हैं। अपने आखिरी टी20 वर्ल्ड कप में कमान संभाल रहे कोहली ने शनिवार को कहा कि भारतीय टीम के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी के पास बारीक चीजों को पढ़ने वाली नजर है और उनकी "व्यावहारिक सलाह" दुबई में टी 20 विश्व कप में टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी।

प्रतिष्ठित पूर्व कप्तान धोनी को पिछले महीने बीसीसीआई द्वारा भारत के 15 सदस्यीय टी 20 विश्व कप टीम के मेंटर के रूप में लाया गया था, एक ऐसा कदम जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके लिए धोनी ने बोर्ड ने एक पैसा भी नहीं लिया है।

आईसीसी द्वारा आयोजित एक प्री-टूर्नामेंट मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कोहली ने धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कोहली ने मीडिया सत्र के दौरान कहा, "उन्हें बड़े पैमाने पर अनुभव मिला है। वह खुद काफी उत्साहित हैं। वह हमेशा हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहे हैं। करियर के शुरुआती दौर में अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा।"

"जटिल जानकारी और व्यावहारिक सलाह के लिए उनकी नजर खेल को एक या दो प्रतिशत तक सुधारने में मदद करेगी। उन्हें पाकर बेहद खुशी हुई... (उनकी) उपस्थिति से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि हमारे पास पहले से मौजूद आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।"

कोहली और धोनी के बीच एक अच्छा कम्यूनिकेशन भी है। हाल ही में जब धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स की धज्जियां उड़ाते हुए मैच बहुत आसानी से सीएसके की तरफ मोड़ दिया था तब यह कोहली ही थे जिन्होंने कप्तान की तारीफ करने में देर नहीं लगाई और सोशल मीडिया पर धोनी की वाह-वाही की। इसके बाद ट्विटर पर हर जगह धोनी ही धोनी थे।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 20:14 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+