सेमीफाइनल से पहले ही भारत के बाहर होने के आसार, फैंस ने उठाई IPL को बैन करने की मांग

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम की T20 वर्ल्ड कप से जल्द विदाई होने के आसार बहुत ज्यादा हो चुके हैं। क्या टीम इंडिया की नाकामी के लिए आईपीएल को एक बड़ा कारण माना जा सकता है? क्या बीसीसीआई ने इस लीग के ऊपर जरूरत से ज्यादा ध्यान दे दिया है? जिस तरीके से भारतीय टीम पाकिस्तान और अब न्यूजीलैंड से हारी है उसके बाद सोशल मीडिया पर आईपीएल को बैन करने ट्रेंड शुरू हो चुका है।

क्रिकेट फैंस मान रहे हैं कि इंटरनेशनल मैचों में भारत की नाकामयाबी के पीछे आईपीएल का हाथ है। यह बात तो सभी जानते हैं कि विराट कोहली एंड कंपनी इंग्लैंड में पांचवा टेस्ट मैच खेलने से साफ तौर पर मुकर गई थी, वजह यह बताई गई थी कि सपोर्ट स्टाफ में कोरोनावायरस ने सेंध मार दी है। ऐसे में भारत ने टेस्ट मैच ना खेलने को लेकर पूरी तरह जिद्दी रवैया अपनाया और आईपीएल में रवाना होने के लिए बहुत ही जल्दबाजी दिखाई। भारतीय खिलाड़ी 5वां टेस्ट मैच तुरंत छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए एकदम रवाना हो गए ताकि वे अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सके।

अब जब भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में T20 वर्ल्ड कप में एंट्री की तो सबको लगा कि यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी लेकिन मामला बिल्कुल पलट गया है। T20 वर्ल्ड कप आईपीएल के खत्म होने के एक हफ्ते के अंदर शुरू हो गया। खिलाड़ियों को तरोताजा होने के लिए कोई ब्रेक नहीं मिला और वे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में थोड़े थके भी दिखाई दिए और अब जब भारतीय क्रिकेट टीम की जल्दी विदाई होने के आसार बन रहे हैं तो आईपीएल बंद करने का हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

फैन कहते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल खेल कर इतना पैसा कमा लिया है कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हारना उनके लिए ज्यादा बड़ी बात नहीं है। ताज्जुब की बात तो यह भी है कि आईपीएल भी यूईए में हुआ था लेकिन भारतीय बल्लेबाज पिच को पढ़ने में ऐसे नौसिखिया साबित हो रहे हैं मानो वे संयुक्त अरब अमीरात की मिट्टी को ही पहली बार देख रहे हैं।

फिलहाल टीम इंडिया के पास बाकी बचे तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीत कर और अपने ग्रुप में मौजूद अन्य टीमों के परिणाम भी अपने पक्ष में रखने की उम्मीद करके सेमीफाइनल में जाने के बहुत हल्के चांस बाकी है। लेकिन जिस तरह का खेल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने दिखाया है उसको देखकर ऐसी उम्मीद कम है कि इस ग्रुप से कोई बहुत बड़ा उलटफेर होगा। भारत की एकमात्र उम्मीद अफगानिस्तान की टीम होनी चाहिए जिन्होंने अभी तक बहुत अच्छा खेल दिखाया है और यह अपना दिन आने पर किसी भी टीम की पार्टी खराब कर सकती है।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 13:25 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+