For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC: इयान चैपल ने बताए अपने 4 सेमीफाइनलिस्ट के नाम, भारत-पाकिस्तान दोनों को चुना

नई दिल्लीः आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड समाप्त हो गया है और मुख्य दौर के मुकाबले भी स्टार्ट हो चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला एकतरफा साबित हुआ लेकिन यह काफी हाइप वाला मैच था जिसमें भारत को 10 विकेट से करारी हार झेलने को मिली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में हो रहा है जहां की पिचें बहुत ज्यादा खास नहीं लग रही है।

इसी बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने ऐसी 4 टीमों के बारे में बताया है जो नॉकआउट स्टेज में पहुंचेगी।

चैपल ने कहा, भारत-पाक दोनों पहुंचेंगे

चैपल ने कहा, भारत-पाक दोनों पहुंचेंगे

आईपीएल की तरह आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट नहीं है क्योंकि यहां पर आपको किसी भी तरह का कोई क्वालीफाई या एलिमिनेटर मुकाबला देखने को नहीं मिलने जा रहे हैं बल्कि ग्रुप स्टेज के बाद सीधे सेमीफाइनल मैच देखने को मिलेंगे। चैपल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान अपने ग्रुप से आगे निकल कर सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। चैपल ने कहा है कि न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीम में इन दो टीमों से पीछे रह जाएंगे क्योंकि ग्रुप दो में यह सभी टीम में शामिल है और यहां आपको केवल दो ही टीमें सेमीफाइनल में चलती हुई दिखाई देंगी।

हालांकि, भारत पाकिस्तान से हार चुका है और उसको न्यूजीलैंड को हारने की दरकार है क्योंकि बाकी टीमें इतनी आसान है कि भारत उस दिन बहुत ज्यादा अच्छा ना खेल कर भी जीत जाएगा लेकिन यह कमजोर टीमें बाकी टीमों के लिए भी कमजोर है इसलिए भारत को न्यूजीलैंड को हराना होगा।

IND vs PAK: भारत की हार के बाद पंजाब के कॉलेज में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट- VIDEO

ग्रुप-1 से इन दो टीमों के नाम लिए-

ग्रुप-1 से इन दो टीमों के नाम लिए-

ग्रुप-1 में काफी मुश्किल है और कमेंटेटर बन चुके इयान चैपल ने कहा है कि यहां से नॉकआउट में जाने वाली टीम को चुनना मुश्किल है। इस ग्रुप में आपको ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी तगड़ी टीमें देखने को मिलेंगी जिनमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को इयान चैपल ने सेमीफाइनल में जाने वाली घोषित किया है।

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को लिखे अपने कॉलम में यह बात कही है। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप को एक लॉटरी की तरह बताया है। यहां चैपल कहते हैं कि टी-20 फॉर्मेट किसी भी टीम को अपसेट करने का माद्दा रखता है। चैपल मानते हैं कि न्यूजीलैंड की टीम को भले ही उन्होंने दरकिनार कर दिया है लेकिन यह एक ऐसी टीम होगी जो भारत और पाकिस्तान दोनों को टक्कर देने का दंभ रखेगी।

भारत-पाक को लेकर ये वजह बताई

भारत-पाक को लेकर ये वजह बताई

चैपल की बातें बहुत गलत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ने विश्व कप के अपने पहले मुख्य मैच में ही थोड़ा उलटफेर कर दिया है और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारत को ऐसे धूल चटाई है मानो वे नौसिखिया टीम के सामने खेल रहे थे। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है जो कि 26 अक्टूबर को होने जा रहा है और भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को अपना मुकाबला खेलेगा।

चैपल ने न्यूजीलैंड से ऊपर भारत और पाकिस्तान को रखने की वजह यह बताई है कि एक तो मैच एशिया में हो रहा है जिसकी पिचें भारतीय उपमहाद्वीप जैसी ही हैं। दूसरे, भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त अरब अमीरात में खेलने का अनुभव है क्योंकि भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं और पाकिस्तान तो संयुक्त अरब अमीरात को अपने दूसरे घर की तरह इस्तेमाल करता रहा है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 14:27 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+