For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट में इस नई टीम से प्रभावित हुए इमरान खान, बोले- इतनी तेजी से किसी ने तरक्की नहीं की

नई दिल्लीः अफगानिस्तान एक ऐसा उभरता हुआ क्रिकेट देश है जिसको लेकर आईसीसी भी बड़ा उत्सुक रहता है। अपने आस-पास क्रिकेट के बड़े दिग्गज देशों की मौजूदगी रखने वाला अफगानिस्तान निश्चित तौर पर पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट से काफी प्रभावित हुआ है। वैसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी अफगानिस्तान क्रिकेट के विकास से हैरान हैं। पिछले एक दशक में जो इस देश ने क्रिकेट में तरक्की की है वह उल्लेखनीय है। अफगानिस्तान को क्वालीफायर राउंड से भी नहीं गुजरना पड़ा है क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 के लिए सीधी योग्यता हासिल कर ली थी।

इतना ही नहीं, अफगान टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रन की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। फिर उन्होंने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए तरसा दिया। लेकिन अंत में मेन इन ग्रीन ने मोहम्मद नबी की अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी खान ने शुक्रवार की रात बाबर आजम एंड कंपनी की सराहना तो की लेकिन वह अफगानिस्तान की प्रशंसा करना नहीं भूले। इमरान ने कहा कि अफगानों का भविष्य चमकदार है क्योंकि उनके बहुत सारी प्रतिभाएं हैं।

खान ने ट्विटर पर लिखा, 'बधाई हो टीम पाकिस्तान। टीम अफगानिस्तान ने प्रभावशाली क्रिकेट खेला। मैंने कभी भी एक क्रिकेट देश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान जितनी तेजी से उभरता हुआ नहीं देखा और अब ये इतना प्रतिस्पर्धी बन गया। इस प्रतिस्पर्धी भावना और प्रतिभा के साथ अफगानिस्तान में क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।"

इस पिच पर अफगान कप्तान मोहम्मद नबी ने माना है कि 150 के आसपास का स्कोर सही रहता क्योंकि दुबाई की पिच धीमी थी। उन्होंने आसिफ अली की भी तारीफ की जिन्होंने पाकिस्तान को धमाकेदार जीत दिलाने के लिए 7 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेल दी।

उन्होंने कहा, "राशिद ने सही समय पर गेंदबाजी में प्रभाव डाला और हमने खेल को गहराई तक ले जाने की कोशिश की। 19वें ओवर में आसिफ अली ने शानदार खेल दिखाया। आज के खेल से बहुत सारी पॉजिटिव बातें है। हमने अंत तक वास्तव में अच्छी लड़ाई लड़ी है।"

अफगानों को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रविवार, 31 अक्टूबर को नामीबिया के साथ मुकाबला करना है।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 16:36 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+