For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस हार से आगे कैसे बढ़ा जाए? बुमराह ने कहा- मिलकर करनी होगी बात, कहां हुई गलतियां

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी करारी हार का सामना करना पड़ा है और अब आगे सेमीफाइनल में पहुंचने के उनके चांस बहुत ही हल्के पड़ गए हैं। इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में केवल 110 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड आराम से मैच जीतने में कामयाब रहा। भारत को मिली 8 विकेट की करारी हार में केवल जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने मैच में कुछ प्रभाव छोड़ा। इससे पहले बुमराह आईपीएल में भी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और वही फॉर्म उन्होंने वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखी।

ताजा मुकाबले में 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लेने वाले बुमराह का कहना है कि टीम इस हार पर चर्चा करेगी कि क्या गलत हुआ और उसको ठीक करने की कोशिश करेगी। जसप्रीत बुमराह ने भारत की हार के बाद कहा, "एक स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर आप क्रिकेट में कई तरह के दिनों का सामना करते हैं। कुछ दिन अच्छे होते हैं और कुछ दिन आपके बुरे भी होंगे। यह सब चीजें एक क्रिकेटर की जिंदगी का हिस्सा है। आप मौजूदा पल में बने रहिए। हम कोशिश करेंगे कि अपनी गलतियों पर विश्लेषण करें और देखें किस तरीके से हम आगे बढ़ सकते हैं। केवल यही तरीका है जिसके आधार पर आप इस स्थिति से आगे बढ़ सकते है।"

बुमराह कहते हैं कि भारतीय टीम जानती थी कि दूसरी पारी में ओस किस तरह की भूमिका निभाने वाली है। बुमराह ने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने की कोशिश तो की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

बुमराह कहते हैं, "हम जानते थे दूसरी पारी में ओस बहुत ज्यादा प्रभावशाली भूमिका निभा सकती है। ऐसे में हमारे बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को थोड़ी राहत देने के लिए अतिरिक्त रन बनाने की कोशिश की। वह इस प्रक्रिया में आक्रामक शॉट खेल गए लेकिन आज हमारा दिन नहीं था।"

बुमराह दोनों पारियों में बल्लेबाजी के अंतर को भी बताते हैं और कहते हैं कि दूसरी पारी में लंबाई से फेंकी गई गेंदे ज्यादा असर नहीं छोड़ पा रही थी और पहली पारी में शॉट खेलना मुश्किल था।

भारत का अगला मुकाबला अब 3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। टीम इंडिया को ना केवल बाकी के तीन मैच अब बड़े अंतर से जीतने होंगे बल्कि वह चाहेगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रहे।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 9:45 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+