Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सामने आई ऑस्ट्रेलिया की हार की वजह, भारतीयों से डरकर खेल रहे थे कंगारू

नई दिल्ली। भारतीय दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया भारत के मुकाबले हर विभाग में कमजोर टीम के रूप में उभरकर सामने आई। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया की हार की वजह सामने आई है। दरअसल खुद ऑस्ट्रेलिया के कोच डेविड सेकर ने अपनी टीम की हार का खुलासा किया है।

'मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे'

'मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे'

डेविड सेकर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से खास बातचीत में कहा, 'मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे' उन्होंने आगे कहा कि "उन्हें (खिलाड़ियों को) खुलकर खेलना चाहिए था। जब आप हार रहे होते हैं तो आप डर कर ही खेलते हैं। मुझे लगता है कि हम इसे ठीक कर सकते हैं और इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है।"

'रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है'

'रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है'

डेविड सेकर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल की तारीफ करते हुए कहा कि- "हमारे तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में जबर्दस्त गेंदबाजी की। कूल्टर नाइल ने खास तौर पर प्रभावित किया। पैट कमिंस ने भी अच्छी गेंदबाजी की। ये भी मानना होगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है।"

'भारतीय बल्लेबाजों ने कठिन पिच को भी आसान बना दिया'

'भारतीय बल्लेबाजों ने कठिन पिच को भी आसान बना दिया'

सेकर ने आगे कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने कठिन पिच को भी आसान बना दिया। हालांकि सेकर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिस पर काम करने की जरूरत है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+