Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कैप्टन कोहली की वजह से आज मुझे हर कोई जानता है'

नई दिल्ली। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने वाले स्पिन युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टीम इंडिया के उभरते हुए स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल ने अपनी क्रिकेट में पहचान का श्रेय मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिया है। हाल ही संपन्न हुए भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर चहल ने सीरीज में 8 विकेट झटक थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चहल ने कहा, "पहले बस लोग जानते थे कि कि कोई चहल है लेकिन विराट कोहली की बदौलत मुझे सब पहचानते हैं। अब लोग मेरे बारे में बातें करते हैं। यह तब हुआ जब मैंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलना शुरू किया और विराट ने मुझे विश्वास दिया।"

आपको बता दें कि साल 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20I मैच में चहल ने 23 रन पर 6 विकेट झटके थे। जिसके बाद चहल का नाम हर किसी की जुबां पर था। हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद चहल को अगली 2 से 3 सीरीजों में टीम इंडिया में जगह ही नहीं मिली।

खबर के मुताबिक चहल ने कहा, "मुझे पता है कि मैं कप्तान और चयनकर्ताओं की नजर में हूं। दक्षिण अफ्रीका ए सीरीज के लिए भेजने के पहले उन्होंने मेरे से बातचीत की थी और कहा था कि उन्होंने मेरे लिए योजना बनाई है। मुझे मालूम है कि मौकों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अच्छी बात ये है कि कप्तान आपका हमेशा सहयोग करते हैं। यहां तक कि कठिन दिनों में भी विराट मेरी तरफ थे।"

दिग्गजों का मानना है कि चहल को भारतीय टीम में अश्विन और जडेजा जैसे विश्वस्तरीय स्पिनर्स से टीम में टक्कर मिलनी है। गौरतलब है कि भारतीय टीम 2019 विश्वकप की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए रोटेशन पॉलिसी पर काम कर रही है। ऐसे में चहल के अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर भी सबकी निगाहें होंगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+